फेंकने की न करें भूल! ₹10 का पुराना बर्तन मांजने वाला स्पंज करेगा कमाल जानें ये 10 स्मार्ट हैक्स

फेंकने की न करें भूल! ₹10 का पुराना बर्तन मांजने वाला स्पंज करेगा कमाल जानें ये 10 स्मार्ट हैक्स

​बर्तन साफ करने वाला स्पंज हर रसोई की जरूरत है। दिन में कई बार बर्तन धुलने के कारण नया स्पंज भी कुछ ही हफ्तों में पुराना घिसा हुआ और बेकार लगने लगता है। आमतौर पर हम इसे तुरंत कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ₹10 का मामूली स्पंज आपके घर और गार्डनिंग के कई बड़े काम बेहद आसान बना सकता है?

​अगली बार पुराना स्पंज फेंकने से पहले इन 10 स्मार्ट और काम के हैक्स पर एक नजर जरूर डालें:




​पौधों को रखेगा हमेशा तरोताजा 

​अगर आप बिजी रहते हैं या अक्सर सफर पर जाते हैं तो गमले के नीचे सबसे पहले पुराना स्पंज रख दें। इसके ऊपर मिट्टी डालकर पौधा लगाएं। स्पंज पानी को सोख लेगा और धीरे-धीरे मिट्टी को नमी देता रहेगा। जिससे पौधे लंबे समय तक सूखे नहीं पड़ेंगे।

​फर्श को खरोंच से बचाए

​भारी फर्नीचर जैसे कुर्सी मेज या सोफे के पायों के नीचे स्पंज के छोटे टुकड़े काटकर चिपका दें। इससे फर्नीचर खिसकाते समय टाइल्स या मार्बल के फर्श पर निशान नहीं पड़ेंगे।


​मिनटों में बनाएं होममेड आइस पैक

​स्पंज को पानी में भिगोएं।फिर इसे एक ज़िप-लॉक बैग में रखकर फ्रीज़र में जमने दें। यह एक बेहतरीन लचीला आइस पैक बन जाता है। चोट लगने पर या सफर के दौरान चीज़ों को ठंडा रखने के लिए यह बहुत उपयोगी है।

​छोटी और पतली जगहों की सफाई

​खिड़कियों की ग्रिल स्लाइडिंग ट्रैक या एसी के वेंट जैसी बारीक जगहों को साफ करना मुश्किल होता है। स्पंज पर चाकू से छोटे कट लगाकर इसे ग्रिल के शेप में ढाल लें।इससे धूल-मिट्टी चुटकियों में साफ हो जाएगी।

​सुइयों और पिनों का सेफ्टी होल्डर

​अगर आप सिलाई करते हैं, तो पुराना स्पंज आपकी सुइयों सेफ्टी पिनों और ऑल-पिनों को संभालने के लिए एक बढ़िया पिन कुशन की तरह काम कर सकता है।

​नेल पॉलिश रिमूवर डिब्बी 

​एक छोटे खाली डिब्बे में स्पंज ठूँस दें और उस पर नेल पॉलिश रिमूवर लिक्विड डाल दें। जब भी नेल पेंट छुड़ाना हो बस अपनी उंगली अंदर डालें और घुमाएं—रुई और कॉटन पैड का झंझट खत्म!

​नाजुक शो-पीस की सुरक्षा

​कांच या मिट्टी के बने नाजुक शो-पीस को अगर किसी बॉक्स में पैक करके रखना हो तो उनके आसपास स्पंज के टुकड़े लगा दें। इससे झटके लगने पर भी चीजें टूटेंगी नहीं।​साबुन को गलने से बचाए

​साबुन की दानी में साबुन रखने से पहले नीचे एक स्पंज रख दें। स्पंज अतिरिक्त पानी सोख लेगा जिससे साबुन गलेगा नहीं और लंबे समय तक चलेगा।

​ जूतों की चमक और सफाई

​पुराना स्पंज जूतों से धूल झाड़ने या उन पर शू-पॉलिश लगाने के लिए बहुत असरदार साबित होता है। इसे थोड़ा सा गिला करके जूतों के सोले  भी आसानी से साफ किए जा सकते हैं।

​कीबोर्ड और स्क्रीन की सफाई

​कंप्यूटर कीबोर्ड के बीच की धूल या टीवी-लैपटॉप की स्क्रीन साफ करने के लिए सूखे और साफ स्पंज का इस्तेमाल करें यह धूल को बिना नुकसान पहुंचाए खींच लेता है।​अगली बार जब बर्तन मांजने का स्पंज पुराना हो जाए तो उसे कचरा न समझें। थोड़े से दिमाग और इन हैक्स की मदद से आप अपने घर के कई कामों को आसान और किफायती बना सकते हैं!

हेमलता शर्मा जयपुर

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0