
दिवाली 2026: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये 3 शुगर-फ्री मिठाइयां घर पर आसानी से करें तैयार
दिवाली का त्योहार बिना मीठे के अधूरा लगता है, लेकिन जिनके घर में डायबिटीज शुगर के मरीज हैं उनके लिए यह समय थोड़ी उलझन भरा हो जाता है। बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट और चीनी की अधिकता सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है इस फेस्टिव सीजन आप घर पर ही बिना चीनी के बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाइयां तैयार कर सकती हैं।
आइए जानते हैं 3 ऐसी आसान शुगर-फ्री रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप इस दिवाली अपने परिवार के लिए झटपट बना सकती हैं:
बादाम और अखरोट की शुगर-फ्री बर्फी
ड्राय फ्रूट्स से भरपूर यह बर्फी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है।
बनाने की विधि: सबसे पहले बादाम और अखरोट को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब एक पैन में इसे थोड़ा सा भूनें और जरूरत के अनुसार शुद्ध घी मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद एक थाली या प्लेट में फैला दें। ठंडा होने पर इसे अपने मनपसंद शेप में काट लें। इसमें अलग से चीनी मिलाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। हालांकि मेवों में भी कैलोरी होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
नारियल की खास शुगर-फ्री बर्फी
त्योहारों पर नारियल की मिठाई का अपना अलग ही मजा है।
बनाने की विधि: कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल लें। इसमें बिना चीनी वाला दूध या अपनी पसंद की कोई अन्य हेल्दी सामग्री मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसे प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें और छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें चीनी या मीठे कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। नारियल में नेचुरल फैट होता है, इसलिए इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करें।
भुने हुए मखाने के लड्डू या बर्फी
मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए सुपरफूड माना जाता है।
बनाने की विधि: मखाने को हल्का भूनकर मिक्सी में पीस लें। अब इसमें कटे हुए बादाम, दो चम्मच दूध और इलायची पाउडर मिलाएं। थोड़ा सा घी डालकर अच्छी तरह गूंथ लें और छोटे-छोटे लड्डू या बर्फी का आकार दें। इस रेसिपी में भी अलग से चीनी की जरूरत नहीं पड़ती है। मखाने और ड्राई फ्रूट्स के गुणों से भरपूर यह मिठाई शुगर पेशेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट है।
डायबिटीज के मरीज इन जरूरी बातों का रखें खास ख्याल:
कार्बोहाइड्रेट का ध्यान रखें: मिठाई में चीनी न होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि उसमें कार्बोहाइड्रेट या कैलोरी नहीं है।
विकल्पों से बचें: शहद गुड़ और खजूर भी ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा सकते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल भी संभलकर करें।
पोर्शन कंट्रोल: कोई भी शुगर-फ्री मिठाई हो उसकी मात्रा हमेशा कम ही रखें और एक बार में बहुत सारी न खाएं।
डॉक्टर की सलाह: यदि आप नियमित रूप से डायबिटीज की दवा या इंसुलिन ले रहे हैं तो अपनी डाइट में किसी भी नए बदलाव से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय






