-1-32002-aps-41.jpg)
मूलांक से जानिए आपके पार्टनर की लव लैंग्वेज किस राशि या अंक के लोग कैसे जताते हैं प्यार
हर व्यक्ति की जन्मतिथि में उसके स्वभाव और भविष्य से जुड़े कई गहरे राज छिपे होते हैं। प्यार के रिश्ते में भी हर इंसान का अपना स्नेह जताने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। कोई अपनी जिम्मेदारी निभाकर प्यार जाहिर करता है तो कोई मीठी बातों और सरप्राइज से दिल जीत लेता है। अंक ज्योतिष के जरिए आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर असल में किस तरह प्यार जताना पसंद करता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों की लव लैंग्वेज और भावनाएं एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं। आइए जानते हैं कि किस मूलांक का व्यक्ति किस अंदाज में अपने प्यार का इजहार करता है।
मूलांक 1 से 9 तक के लोगों की लव लैंग्वेज
मूलांक 1: इस मूलांक वाले जातक अपने पार्टनर को पूरा समर्थन देकर और अपनी पारिवारिक व व्यावहारिक जिम्मेदारी निभाकर अपना प्यार जताते हैं।
मूलांक 2: ये लोग अपनी गहरी भावनाओं देखभाल और मीठी व कोमल बातों के जरिए स्नेह व्यक्त करते हैं।
मूलांक 3: इस मूलांक के लोगों को खुलकर तारीफ करना हंसी-मजाक करना और रोमांटिक बातचीत करना बेहद पसंद होता है।
मूलांक 4: ये जातक अटूट भरोसे और जीवन के मुश्किल समय में हमेशा साथ खड़े रहकर अपना प्रेम साबित करते हैं।
मूलांक 5: इस मूलांक वाले लोग जीवन में सरप्राइज रोमांच और दिलचस्प बातचीत के माध्यम से अपने प्रेम का इजहार करते हैं।
मूलांक 6: ये जातक रोमांस सुंदर उपहारों और अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों की देखभाल करने के जरिए प्यार जताते हैं।
मूलांक 7: इस मूलांक के लोग गहरी और सार्थक बातचीत करके तथा अपना निजी समय साझा करके प्रेम व्यक्त करते हैं।
मूलांक 8: ये जातक अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाकर और भविष्य को आर्थिक व सामाजिक रूप से सुरक्षित बनाने का प्रयास करके प्यार जताते हैं।
मूलांक 9: मूलांक 9 वाले लोग अपनेपन तीव्र जुनून और जरूरत के समय ढाल बनकर साथ खड़े रहकर अपने स्नेह का परिचय देते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद






