
एक चम्मच कच्चे दूध का मैजिक जानिए कैसे मिलेगा चेहरे पर कांच जैसा निखार और कील मुंहासों से छुटकारा
बदलती जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण अक्सर त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है। धूल मिट्टी और शरीर के अंदरूनी बदलावों की वजह से चेहरे पर कील मुंहासे और दाग धब्बे आने लगते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं लेकिन उनका असर स्थायी नहीं होता। जमुई की ब्यूटीशियन कोमल कुमारी के अनुसार केवल एक चम्मच कच्चा दूध त्वचा की देखभाल में चमत्कार कर सकता है।
प्राकृतिक क्लींजर और गहरी सफाई
कच्चा दूध त्वचा के लिए एक बेहतरीन और प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। बाजार के रासायनिक क्लींजर के विपरीत यह त्वचा को रूखा बनाए बिना अतिरिक्त तेल और मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन को गहराई से साफ करता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को चमकदार और बेहद कोमल बनाता है। यह चेहरे को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करता है जिससे त्वचा छोटे बच्चों की तरह सॉफ्ट बनी रहती है। अगर आपकी स्किन में खुजली या जलन की समस्या है तो ठंडा कच्चा दूध उसे तुरंत राहत पहुँचाता है।
कील मुंहासों और एक्ने बैक्टीरिया पर प्रहार
कच्चे दूध का नियमित इस्तेमाल चेहरे से जिद्दी मुंहासों को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बेअसर करता है और त्वचा के पोर्स को साफ रखता है। इसके लगातार प्रयोग से चेहरे के काले धब्बे पिगमेंटेशन और असमान रंगत यानी अनइवन स्किन टोन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
त्वचा के अनुसार उपयोग का सही तरीका
कच्चा दूध हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है चाहे आपकी स्किन सेंसिटिव हो या ड्राई।
सामान्य उपयोग के लिए कॉटन यानी रुई की मदद से कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
अगर आपकी त्वचा बहुत ज़्यादा ड्राई है तो कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिलाकर लगाएं इससे चेहरे पर बेमिसाल नमी और चमक आएगी।
ऑयली स्किन के लिए कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है।
ग्लोइंग स्किन और टैनिंग हटाने के लिए कच्चे दूध में थोड़ा सा बेसन मिलाकर उबटन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
रात को सोने से पहले कच्चे दूध से चेहरा साफ करने पर रात भर स्किन खुद को रिपेयर करती है और सुबह चेहरे पर एक अलग ही ताजगी और कुदरती निखार देखने को मिलता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...






