
डाइनिंग टेबल मेकओवर: होम डेकोर को प्रीमियम लुक देने वाले 6 जादुई आइडियाज
घर के डाइनिंग एरिया को आलीशान और स्टाइलिश लुक देना अब बेहद आसान हो गया है। महंगे बर्तन या बड़ा खर्चा करने के बजाय आप सिर्फ सही डाइनिंग टेबल मैट चुनकर पूरे कमरे का माहौल बदल सकते हैं। यह मैट टेबल को दाग धब्बों और गर्म बर्तनों से तो बचाते ही हैं साथ ही आपके घर में आने वाले मेहमानों को भी आकर्षित करते हैं। आइए देखते हैं इस साल के टॉप 6 ट्रेंडिंग टेबल मैट आइडियाज जो आपके डाइनिंग स्पेस को एक दम नया और फ्रेश लुक देंगे।
बनी हुई रतन की चटाई अगर आप अपने डाइनिंग टेबल को एक नेचुरल और वार्म लुक देना चाहते हैं तो रतन या बेंट से बनी गोल चताइयां सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। यह मैट लकड़ी के फर्नीचर के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं और एक आरामदायक माहौल बनाते हैं।
जूट प्लेसमेंट मैट फार्महाउस स्टाइल या बोहेमियन इंटीरियर पसंद करने वालों के लिए जूट मैट पहली पसंद बने हुए हैं। इनका न्यूट्रल और अर्थी रंग हर तरह के टेबल सेटिंग और प्लेट्स के साथ परफेक्ट मैच हो जाता है जिससे टेबल को एक देहाती आकर्षण मिलता है।
प्रीमियम मार्बल प्रिंट मैट मॉडर्न और रॉयल लुक के लिए मार्बल प्रिंट मैट आजकल का सबसे बड़ा ट्रेंड हैं। यह मैट देखने में असली मार्बल जैसे सोफिस्टिकेटेड और शाही लगते हैं पर इनका वजन बहुत हल्का होता है और इनका रख रखाव भी बेहद आसान है।
ट्रेडिशनल कपड़े और लिनेन मैट सूती और लिनेन के बने मैट टेबल को एक सौम्य और सुंदर लुक देते हैं। इन्हें जब मैचिंग टेबल रनर और नैपकिन के साथ मिलाकर लगाया जाता है तो यह पूरे डाइनिंग एरिया को एक फॉर्मल और रिच लुक प्रदान करते हैं।
गोल बुनी हुई मल्टी कलर चटाई गोल आकार के मल्टी टोन या स्पाइरल पैटर्न्स वाले मैट देखने में बहुत ही अट्रैक्टिव लगते हैं। यह आपके कैजुअल लंच या डेली डाइनिंग सेटअप को एक दम से ट्रेंडी और मॉडर्न बना देते हैं जो देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है।
प्रैक्टिकल पीवीसी प्रिंटेड मैट डेली यूज़ के लिए पीवीसी मैट सबसे बेहतरीन और टिकाऊ होते हैं। यह अनगिनत सुंदर डिजाइन्स और रंगों में आते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन पर पानी या खाना गिरने पर इन्हें सिर्फ एक गीले कपड़े से तुरंत साफ किया जा सकता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...






