कडाही मटन खास अंदाज में...

कडाही मटन खास अंदाज में...

बनाने की विधि
मटन में दही, नमक और हींग का पानी मिलाकर मेरीनेट करें। पपीता, बादाम, खसखस, लौंग, जायफल, जावित्री, बडी व छोटी इलायची, काली मिर्च, सूखे नारियल का बुरादा या ताजा नारियल, अदरक, प्याज सभी को मिला का पेस्ट बनाएं। पपीते से मटन काफी जल्दी गलता हे। गहरी कडाही में तेल गरम करें। तेजपत्ता और मेरीनेट किया हुआ मटन डालें और पानी सूखने तक पकाएं। मटन किसी अन्य बरतन में निकाल लें। बचे तेल में घी मिलाएं। इसमें जीरा, लाल मिर्च और तैयार पेस्ट डालें और भूनें। भुना मटन मिलाएं और थोडा सा पानी डाल कर धीमी आंच पर मटन पूरी तरह गलने तक पकाएं जीरा राइस के साथ परोसें। इस विधि से आप चिकन भी बना सकती हैं, लेकिन चिकन में कच्चा पपीता ना मिलाएं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0