
Decoration: डेस्क पर सजेगी हरियाली : इन इंडोर पौधों से ऑफिस के तनाव को कहें अलविदा
ऑफिस में लंबे समय तक काम करने के दौरान आसपास हरियाली हो तो माहौल ताजगी भरा और सुकूनदायक लगता है। ऑफिस डेस्क के लिए ऐसे पौधे सबसे बेस्ट होते हैं जो कम रोशनी एसी वाले वातावरण और सीमित देखभाल में भी आसानी से बढ़ सकें। नासा की रिसर्च के मुताबिक ये पौधे हवा के हानिकारक टॉक्सिन्स को साफ कर कर्मचारियों का मूड और फोकस भी बेहतर करते हैं।
ऑफिस डेस्क के लिए पौधे:
स्नेक प्लांट:
यह ऑफिस के माहौल के लिए सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक माना जाता है। यह पौधा कम रोशनी कम पानी और एसी वाले वातावरण में भी बिना किसी परेशानी के आसानी से जीवित रहता है।
जेडजेड प्लांट:
अगर आप काम की व्यस्तता में अक्सर पौधों में पानी देना भूल जाते हैं तो जेडजेड प्लांट आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इसकी चमकदार हरी पत्तियां डेस्क को खूबसूरत बनाती हैं और यह कम रोशनी में भी बहुत अच्छी तरह बढ़ता है।
मनी प्लांट पोथोस :
इसे सबसे आसान इंडोर पौधों की गिनती में रखा जाता है। यह कम रोशनी में भी बेहतर तरीके से बढ़ सकता है और इसकी सुंदर बेलनुमा पत्तियां आपकी डेस्क या शेल्फ का आकर्षण कई गुना बढ़ा देती हैं।
पीस लिली:
यदि आप अपनी डेस्क पर आकर्षक फूलों का अहसास चाहते हैं तो पीस लिली एक उत्तम चुनाव है। इसके सुंदर सफेद फूल और गहरे हरे रंग के पत्ते ऑफिस के वातावरण को बेहद शांत और प्रोफेशनल लुक देते हैं।
स्पाइडर प्लांट:
यह बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला और बेहद कम देखभाल की मांग करने वाला इंडोर पौधा है। इसकी नीचे की तरफ झूलती हुई हरी-सफेद पत्तियां आपकी वर्क डेस्क को हमेशा एक नया और फ्रेश लुक प्रदान करती हैं।
चाइनीज एवरग्रीन:
अपनी खूबसूरत और रंग-बिरंगी पत्तियों के लिए जाना जाने वाला यह पौधा कम रोशनी में भी बहुत शानदार ग्रोथ करता है। अगर आप अपनी बोरिंग वर्क डेस्क पर कुछ खूबसूरत रंग और नया आकर्षण करना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं






