जाने अखरोट खाने के क्या हैं फायदें...

जाने अखरोट खाने के क्या हैं फायदें...

अखरोट में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ये बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैट एसिड शरीर को अस्थमा, आर्थराइटिस, स्किन प्रॉब्लम, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारी से बचाता है। इसके अवाला भी अखरोट खाने से अनेक फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे। 

वजन घटाने में मददगार- अखरोट वजन कंटोल करने में सहायक है। रोजाना इसका सेवन करने से आसानी से वजन कम किया जा सकता है। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें हर दिन अखरोट खाने चाहिए। लगातार अखरोट खाने से आपको कुछ दिनों में फर्क दिखाई देगा।

अच्छी नींद -जिन लोगों को पूरा दिन काम करने के बाद भी नींद नहीं आती उनके लिए अखरोट रामबाण का काम करता है। रात को सोने से पहले 1 या दो अखरोट खाने से शरीर रिलैक्स होता है। इससे अच्छी नींद आती है।

दिल के लिए बेहतरीन- इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्‍सीडेंट दिल को दरूस्त करने का काम करता है। अखरोट खाने से दिल से संबंधित समस्याएं नहीं होती। 

स्वस्थ जीवन- स्वस्थ और लम्‍बे जीवन के लिए अखरोट खाना अच्छा रहता है। इसका नियमित  सेवन से जीवनकाल बढ़ता है। इससे जीवन ऊर्जा से भरपूर रहता है। 

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0