
2 ग्राम सोने में बनवाएं खूबसूरत और स्टाइलिश अंगूठियां
सोने की अंगूठी पहनना महिलाओं को हमेशा से पसंद रहा है। रोजमर्रा के काम के दौरान भारी या बड़ी अंगूठियां पहनने में परेशानी होती है। ऐसे में कम वजन में गहने बनवाने के लिए दो ग्राम सोने का विकल्प सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस वजन में हल्के और सुंदर डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं जो दिखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं और पहनने में भी आरामदायक होते हैं।
डेली वेयर के लिए सबसे पहला विकल्प सिंपल गोल्ड बैंड रिंग का है। इस तरह की अंगूठियों में ज्यादा डिजाइन या स्टोन का काम नहीं होता है जिससे इन्हें रोज आसानी से पहना जा सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार प्लेन गोल्ड बैंड या हल्की नक्काशी वाली रिंग चुन सकती हैं।
यदि आपको बिल्कुल सादा डिजाइन पसंद नहीं है तो आप छोटे पैटर्न वाली गोल्ड रिंग चुन सकती हैं। इन डिजाइनों में फूल,पत्ती,हार्ट या छोटे ज्यामितीय आकार बने होते हैं। यह हाथों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती हैं।
मिनिमल ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए सिंगल स्टोन गोल्ड रिंग एक शानदार विकल्प है। इसके बीच में एक छोटा सा स्टोन लगा होता है और बाकी हिस्सा बेहद सरल रखा जाता है। इस तरह की अंगूठियां भारतीय और पश्चिमी दोनों तरह के कपड़ों के साथ बहुत जंचती हैं।
आधुनिक लुक पाने के लिए ट्विस्ट या वेव पैटर्न वाली गोल्ड रिंग ट्राई की जा सकती है। इसमें सोने की पतली लाइनें आपस में लिपटी हुई नजर आती हैं। यह डिजाइन भारी नहीं लगता है और उंगली में पहनने पर बहुत ही कुलीन और आकर्षक लुक देता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें






