ठंड में करें इन चीजों का सेवन, शरीर में आएगी गर्माहट

ठंड में करें इन चीजों का सेवन, शरीर में आएगी गर्माहट

सर्दियों में गर्मागर्म खाना मिल जाए तो बात ही क्या है। सर्द मौसम में हर चीज़ गर्म खाने का मन करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी भी चीजें है जिनकी तासीर ही गर्म होती है और सर्दियों में उन्हें खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है। सर्दियों में ऐसी चीजों के सेवन से आप बहुत सी मौसमी बीमारियों से भी बच सकते है। तो चलिए आज जानते है ऐसी चीजों के बारें में जिनका सेवन सर्दियों में सेहत के लिए अच्छा होता है।

गुड़ – गुड़ गन्ने से बनाया जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखता है। साथ ही गुड़ आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, इसलिए आपको सर्दियों में इसे अपने भोजन में जरुर शामिल करना चाहिए।

खिचड़ी – खिचड़ी को वैसे बीमारों का खाना समझा जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। सर्दियों में इसमें बहुत सी हरी सब्जियों और अलग-अलग दालों के साथ मिलाकर बनाया जाए तो यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होता है। इसलिए ठंड में आप इस खिचड़ी का सेवन करना ना भूलें।

तिल-
तिल की तासीर गर्म होती है और साथ ही इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते है। इसलिए यह सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखते है। तिल के लड्डू भी बहुत स्वादिष्ट होते है तो ऐसे में आप उन्हें बाजार से लाकर भी इसका सेवन कर सकते है।

हरी पत्तेदार सब्जियां – सर्दियों में बहुत तरह की हरी सब्जियां या भाजियां मिलती है, जैसे कि पालक, मेथी, बथुआ, सरसों। इस हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन्स होते है। इसके सेवन से आप सर्दियों में होने वाली आम बीमारियों जैसे कोल्ड, कफ़ और फ्लू से बच सकते हैं। साथ ही आपकी पाचन क्षमता को भी सही रखते है। 

हल्दी वाला दूध –
कहीं चोट लगने या दर्द होने पर हम अक्सर हल्दी वाले दूध का सेवन करते है। इससे घाव जल्दी भर जाते है। ठंड में भी इसका सेवन शरीर के लिए अच्छा होता है। आप दूध में हल्दी और गुड़ डालकर रात में सोने से पहले इसका सेवन करें। 

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0