बिना परेशानी के काम करने के लिए चुनें ये 4 शानदार और आरामदायक लुक्स

बिना परेशानी के काम करने के लिए चुनें ये 4 शानदार और आरामदायक लुक्स

​सुबह की जल्दबाजी में हम अक्सर ऐसे कपड़े चुन लेते हैं जो दिखने में तो बहुत सुंदर लगते हैं लेकिन जैसे ही ऑफिस की डेस्क पर बैठकर आठ घंटे बिताने की बारी आती है वही कपड़े परेशानी का कारण बन जाते हैं। कभी टाइट फिटिंग परेशान करती है तो कभी सिंथेटिक फैब्रिक त्वचा को सांस नहीं लेने देता। नतीजा यह होता है कि पूरे दिन काम से ज्यादा ध्यान कपड़ों को संभालने में लगा रहता है।
​अगर आप भी इस रोज की आफत से परेशान हैं तो अब अपने वॉर्डरोब को थोड़ा सा स्मार्ट अपग्रेड देने का वक्त आ गया है। ऑफिस में केवल काम का प्रेशर ही काफी है कपड़ों का प्रेशर क्यों लेना।
​स्टाइलिश दिखने के लिए आराम से समझौता करना बिल्कुल जरूरी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे चार बेहतरीन आउटफिट्स के बारे में जो आपको दिनभर रिलैक्स भी रखेंगे और आपका प्रोफेशनल लुक भी एकदम परफेक्ट रखेंगे।

​ए लाइन कुर्ती और प्लाजो
अगर आपको एथनिक पहनना पसंद है तो टाइट चूड़ीदार या लेगिंग्स को आज ही कहें बाय बाय। कॉटन या लिनन फैब्रिक की ए लाइन कुर्ती के साथ लूज फिटिंग प्लाजो का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है। यह आउटफिट आपको उठने बैठने में पूरी आजादी देता है और दिखने में बेहद सोबर और फॉर्मल लगता है। इसे छोटे झुमके और मोजरी के साथ पेयर करें।

​वाइड लेग ट्राउजर्स और फॉर्मल शर्ट
स्किनी फिट जींस या ट्राउजर्स में आठ घंटे बिताना किसी सजा से कम नहीं है। इसकी जगह वाइड लेग ट्राउजर्स ट्राई करें। यह आजकल काफी ट्रेंड में है और हाई वेस्ट होने के कारण यह आपकी कमर पर भी बहुत कम्फर्टेबल रहता है। इसके साथ एक क्लासिक सॉलिड शर्ट को इन करके पहनें। यह आपको एक पॉवरफुल और क्लासी बॉस लेडी लुक देगा।

​शर्ट ड्रेस
जो लोग फ्यूजन या इंडो वेस्टर्न लुक पसंद करते हैं उनके लिए शर्ट ड्रेस एक लाइफसेवर है। यह घुटनों तक या उससे थोड़ी नीचे की लेंथ की होती है। न तो इसमें पैंट्स के टाइट होने का डर रहता है और न ही दुपट्टा संभालने का झंझट। ऑफिस के लिए हल्के या पेस्टल कलर्स की शर्ट ड्रेस चुनें। इसके साथ एक पतली सी बेल्ट लगाकर आप अपने लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

​कॉटन को ऑर्ड सेट्स
को ऑर्ड सेट्स यानी मैचिंग टॉप और बॉटम इन दिनों फैशन वर्ल्ड पर राज कर रहे हैं और ऑफिस के लिए भी यह एक बेहतरीन चॉइस हैं।ऑफिस के लिए आप कॉटन या खादी फैब्रिक के फॉर्मल को ऑर्ड सेट्स चुन सकती हैं। ये बेहद लाइटवेट होते हैं और इन्हें कैरी करना सबसे आसान होता है।
न्यूट्रल कलर्स जैसे बेज ऑलिव ग्रीन या ग्रे को ऑर्ड सेट्स ऑफिस मीटिंग्स के लिए बेस्ट माने जाते हैं। इसके साथ फ्लैट्स या लोफर्स पहनें।
​जब आप कपड़ों में सहज महसूस करती हैं तो आपका कॉन्फिडेंस अपने आप दोगुना हो जाता है। तो अगली बार जब ऑफिस के लिए तैयार हों तो स्टाइल के साथ साथ आराम को भी अपनी प्राथमिकता बनाएं।
हेमलता शर्मा जयपुर

#वक्ष का मनचाहा आकार पाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0