शेफ आसिफ कुरैशी ने रमजान के लिए फूड टिप्स शेयर किए

शेफ आसिफ कुरैशी ने रमजान के लिए फूड टिप्स शेयर किए

नई दिल्ली । अच्छा खाना किसी भी अवसर के लिए आदर्श नुस्खा है। आज कल रमजान का पाक महीना चल रहा है। दुनियाभर के मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास और इबादत करते हैं, इस समय के दौरान स्वस्थ भोजन करना बहुत महत्वपूर्ण है। शेफ आसिफ कुरैशी ने आईएएनएस लाइप से खास बातचीत की है।

प्रश्न: रमजान का खाना आपके लिए क्यों खास है?
उत्तर: रमजान का खाना विशेष है क्योंकि घर में विस्तृत थाली से प्रत्येक वस्तु तैयार की जाती है। सभी के लिए अलग अलग तरह के व्यंजन बनते हैं। भोजन पवित्र महीने के दौरान अल्लाह के आशीर्वाद की तरह लगता है।

प्रश्न: रमजान के दौरान, दुनियाभर के मुसलमान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं। उपवास के दौरान स्वस्थ और पोषित रहने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ सर्वोत्तम हैं?
उत्तर: आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखने के लिए निहारी और हलीम बहुत अच्छे विकल्प हैं। उबले अंडे और खजूर भी मदद करते हैं। रूहफ्जा शरबत, दूध और लस्सी जैसे पेय भी खाने में शामिल करने चाहिए। ये शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखते हैं।

प्रश्न: इस विशेष अवसर के लिए आपने अब तक कौन से विशेष मेन्यू बनाए हैं?
उत्तर: इस बार मैंने एक थाली तैयार की है जिसमें फ्रूट चाट, घर की बनी चिकन करी, अंडे की करी, बिरयानी और निहारी शामिल हैं, क्योंकि ये चीजें दिन के उपवास करने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। ये स्वादिष्ट और स्वस्थ विकल्प हैं।

प्रश्न: क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए एक त्वरित और आसान नुस्खा साझा कर सकते हैं जो हमेशा यात्रा पर रहता है?
उत्तर: जो लोग जल्दी में होते हैं वे हमेशा फल या वेज सैंडविच बना सकते हैं क्योंकि यह तैयार करना आसान और स्वस्थ है। एक आमलेट भी खा सकते हैं। फल और सब्जी का सलाद भी अच्छा विकल्प है।
--आईएएनएस

#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0