यम्मी-यम्मी टेस्ट में कसाटा स्लाइस-Cassata slices

यम्मी-यम्मी टेस्ट में कसाटा स्लाइस-Cassata slices

मीठा खाने का मन हो, तो लीजिए लजीज कसाटा स्लाइस। यह देखने में सुंदर है।
सामग्री-:
250 ग्राम पिस्ता के टुकडे
25 ग्राम काजू के टुकडे
500 ग्राम काजू पाउडर
थोडा-सा केसर
25 ग्राम चॉकलेट पाउडर और 250 ग्राम शक्कर।
बनाने की विधि-: शक्कर में पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। चाशनी में काजू पाउडर मिलाएं। फिर मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण को तीन भागों यानी छोटा, बडा और थोडा बडा में बांट लें। सबसे छोटे हिस्से में पिस्ते के टुकडे, काजू के टुकडे और केसर मिलाएं। सबसे बडे हिस्से में चॉकलेट पाउडर मिलाएं। अब सबसे छोटे गोले को उससे बडे गोले में स्टफ करें और उसे सबसे बडे गोले में स्टफ करें। हाथ से रोक कर लें। थोडा कडक होने पर गोल टुकडों में काट दें। ये लीजिए आपका कसाटा तैयार।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0