सावन से पहले घर लाएं ये 5 जादुई पौधे फूलों से महक उठेगी बालकनी

सावन से पहले घर लाएं ये 5 जादुई पौधे फूलों से महक उठेगी बालकनी

बागवानी के शौकीनों के लिए यह साल का सबसे सही समय है। मॉनसून दस्तक देने ही वाला है और इस मौसम की पहली फुहारें आपके पौधों को नया जीवन देने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि इस बार आपकी बालकनी और घर का कोना-कोना रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठे तो बारिश का इंतजार किए बिना इन 5 सदाबहार पौधों को तुरंत घर ले आएं।

​छोटी सी गामले की तैयारी
​पौधों को गमले में लगाते समय मिट्टी को वेल-ड्रेन्ड जिसमें पानी न रुके बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए मिट्टी में थोड़ी रेत जरूर मिलाएं। फंगस और कीड़ों से सुरक्षा के लिए हर गमले की तैयारी करते समय मिट्टी में 15 ग्राम नीम की खली या हल्दी पाउडर जरूर मिक्स कर दें। यह छोटा सा कमरा यानी गमले का आधार पौधों की जड़ों को सड़ने से बचाएगा।

​ये हैं वो 5 बेहतरीन पौधे:
​गुलाब : गर्मियों की मार झेलने के बाद जून और जुलाई का महीना गुलाब के लिए रीबूट बटन की तरह है। इसे अभी गमले में जगह दें मॉनसून का पानी मिलते ही इसमें बड़ी कलियां आने लगेंगी।

​मोगरा : अपनी भीनी-भीनी खुशबू के लिए मशहूर मोगरा मॉनसून में बंपर फ्लावरिंग करता है। शाम के वक्त इसकी खुशबू आपकी बालकनी का माहौल बदल देगी।

गेंदा : सबसे कम देखभाल में चलने वाला यह पौधा बीजों या नर्सरी से लाकर आसानी से लगाया जा सकता है। सावन आते ही यह पीले-संतरी फूलों से लद जाता है।

​गुड़हल : इस पौधे को बारिश का मौसम बेहद पसंद है। लाल पीले और गुलाबी रंगों में मिलने वाला गुड़हल इस मौसम में दोगुनी तेजी से ग्रोथ करता है।

​मधुमालती : अगर आप अपनी बालकनी की ग्रिल या दीवारों को सजाना चाहते हैं तो यह बेल सबसे बेस्ट है। इसके फूल सुबह सफेद और शाम तक गहरे लाल रंग के हो जाते हैं।

मॉनसून में पौधों की देखभाल
​खाद देने की सलाह: बारिश शुरू होने से ठीक पहले गमलों में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट डाल दें। लेकिन ध्यान रखें जब तेज बारिश हो रही हो तब लिक्विड खाद बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पानी के साथ बह जाएगी।
​कीड़ों से बचाव: हवा में नमी के कारण इस मौसम में फंगस का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए हर 15 दिन में एक बार नीम के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करने की सलाह दी जाती है।
हेमलता शर्मा जयपुर

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0