करवा चौथ पर बिंदया चमकेगी चूडी खनकेगी

करवा चौथ पर बिंदया चमकेगी चूडी खनकेगी

सरगी का विशेष महत्व करवा चौथ में सरगी का विशेष महत्व रहता है। घर की जो बडी-बुजुर्ग महिला होती है वो अपने से छोटी बहुओं, बेटियों को सरगी करवाती हैं। सरगी सुबह 4 से 4:30 के बीच होती है। इसमें दूध और फेनी या दूध से बने पदार्थ का महत्व रहता है।
जो पहली बार व्रत रखतीं हैं उनके लिए सरगी मायके से आती है, जो शुभ मानी जाती है। करवा-चौथ में दिन भर निर्जला व्रत रखते हैं। शाम को गोधूली बेला में करवा चौथ की पूजा की जाती है। कथा होती है। पूजा की थाली को सभी महिलाओं में सात बार घुमाने की प्रथा होती है। इसके साथ ही उसी पूजा से चांद निकलने पर उसकी पूजा करते हैं और व्रत खोलते समय वही पानी पीते हैं। एक बार व्रत शुरू करने पर उसे बीच में तोडा नहीं जाता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0