फिर से रोमांस करते नजर आयेंगे भूमि और आयुष्मान

फिर से रोमांस करते नजर आयेंगे भूमि और आयुष्मान

खबरों के अनुसार आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर एक लव स्टोरी में साथ काम करने वाले हैं। दोनों ही स्टार्स डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ में काम करने वाले हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय और इरोस ग्रुप मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और हरिद्वार में की जाएगी। फिल्म का पूरा शेड्यूल तय कर लिया गया है। यह फिल्म इसी साल अगस्त में सिनेमाघरो में रिलीज होगी। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ये खबर मंगलवार 17 जनवरी को ट्विटर के जरिए शेयर की। अपनी नई फिल्म के बारे में बताते हुए काफी एक्साइटमेंट हो रही है। यह अलग और पागलपन से भरी फिल्म होगी। ‘शुभ मंगल सावधान’ इसमें भूमि भी साथ है। इसके साथ ही आयुष्मान ने आनंद राय, इरोस ग्रुप को धन्यवाद कहा।

-> उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0