श्रीदेवी की आखिरी विदाई...

श्रीदेवी की आखिरी विदाई...

बॉलीवुड की चांदनी यानी के श्रीदेवी के चाहने वालों को उनके अंतिम दर्शन के लिए मौका मिला है। उनके पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोट्स क्लब में रखा गया था। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरी फिल्मी दुनिया के सितारे पहुंचे ।
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियों विले पार्ले के श्मशान घाट में शुरू हो चुकी है। इस समय अभिनेत्री श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जा रही हैं। उनका पार्थिव शरीर विले पार्ले के श्मशान घाट जाने के लिए रवाना हो चुका है। जहां उनके अंतिम दशर्न के लिए परिजन, चाहने वाले और बॉलीवुड जगत के सितारें का पहुंच चुके हैं।
श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं। इससे पहले सलमान खान मध्यरात्रि में श्रीदेवी के घर ग्रीन एकर्स पहुंचे थे। अधिकांश लोगों ने काले चश्मे पहन रखे थे और हाथ में फूल या छोटा गुलदस्ता ले रखा था। वे श्रीदेवी के पारिवारिक सदस्यों को गले लगाकर सांत्वना दे रहे थे।

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0