
रसोई के काले पड़े गैस बर्नर मिनटों में चमकेंगे बिना घिसे ऐसे हटाएं जिद्दी चिकनाई
रसोई घर का वह हिस्सा है जहाँ से पूरे परिवार की सेहत और स्वाद का रास्ता निकलता है, लेकिन अक्सर रोजमर्रा के खाने-पीने की चीज़ों के गिरने से गैस बर्नर काले और चिपचिपे हो जाते हैं। बर्नर में गंदगी जमने से न सिर्फ किचन का लुक खराब होता है बल्कि गैस की आंच भी धीमी हो जाती है जिससे ईंधन की खपत बढ़ती है। अगर आप भी बर्नर पर जमी सालों पुरानी काली ग्रीस को रगड़-रगड़कर परेशान हो चुके हैं तो कुछ सरल घरेलू उपाय और एक खास सीक्रेट ट्रिक आपकी इस मेहनत को बेहद आसान बना सकती है।
यहाँ बर्नर को बिना मशक्कत के नया जैसा चमकाने के सबसे असरदार तरीके दिए गए हैं।गरम पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड से भिगोना: बर्नर को चूल्हे से हटाकर सबसे पहले 20 मिनट के लिए साबुन वाले गरम पानी में डुबोकर रखें ताकि ऊपर जमी हल्की चिकनाई ढीली हो जाए।
बेकिंग सोडा पेस्ट का जादू: सख्त और चिपचिपी ग्रीस को हटाने के लिए बेकिंग सोडा में हल्का पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और बर्नर पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ने के बाद धो लें।
सफेद सिरके का एसिडिक असर: बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाकर बर्नर को उसमें भिगोएं, यह तरीका बर्नर के कालेपन को जड़ से काट देता है।
पुराने टूथब्रश से बारीक कोनों की सफाई: बर्नर के छोटे-छोटे छेदों और कोनों में फंसी गंदगी को साफ करने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें ताकि स्पंज जहाँ न पहुँचे वहाँ भी सफाई हो सके।
नींबू और बेकिंग सोडा का रिएक्शन: साधारण दाग-धब्बों को साफ करने के लिए बर्नर पर बेकिंग सोडा छिड़ककर नींबू के टुकड़े से रगड़ें इससे चमक तुरंत वापस लौट आती है।
चायपत्ती के पानी और इनो का सीक्रेट कॉम्बिनेशन: बर्नर को बिना घिसे चमकाने के लिए गरम पानी में उबली चायपत्ती का पानी और एक पैकेट इनो मिलाएं। इस घोल का अनोखा केमिकल रिएक्शन जिद्दी से जिद्दी कालिमा को खुद-ब-खुद बहाकर अलग कर देता है।
सूखने के बाद ही बर्नर का पुन: उपयोग: सफाई के बाद बर्नर को सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर पूरी तरह सूखने दें गीला बर्नर वापस लगाने से गैस की लौ पीली पड़ सकती है या आंच धीमी हो सकती है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...






