ये दिल क्या करें, जब शादी के बाद भा जाये कोई और

ये दिल क्या करें, जब शादी के बाद भा जाये कोई और

विवाह के बाद किसी के प्रति आकर्षक होना एक अलग चीज है लेकिन उस आकर्षण के चलते अपनी शादीशुदा लाइफ को दरकिनार कर देना बिल्कुल गलत हैं। हालांकि किसी भी बात को सही गलत ठहराने से पहले ये जान लेना बहुत जरूरी है कि उस बात का कारण क्या है। अगर आपको को कोई और व्यक्ति पसंद आता है तो अपने साथी से नहीं छुपाना चाहिए। यह कोई बुरी बात नहीं की आपको अपने विपरीत लिंग का आदमी पसंद है। ऐसा होता ही है लेकिन शादी के बाद पसंद करने का तरीका थोडा अलग होना चाहिए ताकि आपके रिश्ते में इसका कोई बुरा प्रभाव न पडे। इसलिए जब भी आपको कोई पसंद आए तो इसे अपने लव पार्टनर से न छुपाएं बल्कि अच्छे तरीके से अपने साथी को बताएं की आपको उस व्यक्ति में क्या गुण पसंद आते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0