
Beauty Tips : सोशल मीडिया पर छाया बोबा क्रीम का क्रेज जानिए कैसे दूर होगा कोहनी और गर्दन का कालापन
इन दिनों सोशल मीडिया के ब्यूटी और स्किनकेयर गलियारों में एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है विटामिन-सी बोबा क्रीम। अब तक लोग सिर्फ चेहरे की खूबसूरती पर ध्यान देते थे लेकिन बदलते ट्रेंड के साथ अब अंडरआर्म्स गर्दन कोहनी और घुटनों के कालेपन पिग्मेंटेशन को लेकर भी जागरूकता बढ़ी है। यही वजह है कि ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स से लेकर आम यूजर्स तक हर कोई इस अनोखी क्रीम का दीवाना हो रहा है।
क्या है यह बोबा क्रीम और कैसे करती है काम?
जादुई बीड्स का कमाल:
दिखने में यह क्रीम किसी बबल्स वाली ड्रिंक जैसी लगती है। इसके अंदर छोटे-छोटे कैप्सूल या बीड्स तैरते रहते हैं।
लगाते ही पिघलना:
जब आप इस क्रीम को त्वचा पर रगड़ते हैं तो ये बीड्स टूट जाते हैं और इनमें बंद फ्रेश एक्टिव इंग्रीडिएंट्स सीधे आपकी स्किन में समा जाते हैं।
ताजगी का अहसास:
बीड्स तकनीक की वजह से इसके मुख्य तत्व हवा या रोशनी के संपर्क में आकर खराब नहीं होते और त्वचा को पूरा फायदा मिलता है।
इस क्रीम में ऐसा क्या है जो इसे खास बनाता है
विटामिन-सी की ताकत:
इसमें मुख्य रूप से विटामिन-सी होता है, जो एक दमदार एंटीऑक्सीडेंट है और डार्क पैच को कम करने में मदद करता है।
दमदार जुगलबंदी:
बेहतर नतीजों के लिए इसमें नियासिनामाइड स्किन टोन सुधारने के लिए और हायलूरोनिक एसिड नमी लॉक करने के लिए मिलाया जाता है।
मल्टीपर्पज इस्तेमाल:
लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि शरीर के उन हिस्सों पर ज्यादा कर रहे हैं जहां कपड़ों की रगड़ या पसीने से कालापन आ जाता है।
जेब में नहीं है पैसे तो घर पर बनाएं यह सस्ता विकल्प
सामग्री:
2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल और 1 विटामिन-सी कैप्सूल का पाउडर।
बनाने का तरीका:
दोनों को थोड़े से गुलाब जल के साथ अच्छी तरह मिला लें और एक छोटी डिब्बी में रख लें।
फायदा:
हालांकि इसमें बाजार जैसे बोबा बीड्स नहीं होंगे। लेकिन यह रात में लगाने के लिए एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ब्राइटनिंग जेल का काम करेगा।
किसी भी नए ट्रेंड को देखकर सीधे चेहरे पर न लगाएं। पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ा सा लगाकर चेक करें कि कहीं जलन या लालपन तो नहीं हो रहा।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...






