Beauty Tips : आईब्रो पेंसिल को कहें गुडबाय, इन 3 अनोखे नेचुरल हैक्स से पाएं बोल्ड और ब्यूटीफुल आइब्रो

Beauty Tips : आईब्रो पेंसिल को कहें गुडबाय, इन 3 अनोखे नेचुरल हैक्स से पाएं बोल्ड और ब्यूटीफुल आइब्रो

आजकल नो-मेकअप लुक और नेचुरल थिक ब्राउज घनी आईब्रो का ट्रेंड जोरों पर है। लेकिन हर बार पार्लर जाना या केमिकल वाली आईब्रो पेंसिल रगड़ना बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। अगर आप भी पतली या हल्की आईब्रो से परेशान हैं तो सिर्फ कलर करना काफी नहीं है उन्हें अंदर से पोषण देना भी जरूरी है। अपनी रसोई की कुछ खास चीजों और एक जादुई नाइट रूटीन से आप अपनी भौहों को प्राकृतिक रूप से डार्क घनी और थिक बना सकती हैं। आइए जानते हैं… 

कॉफी और कैस्टर ऑयल का कलर बूस्टर: 

कॉफी सिर्फ रंग नहीं देती बल्कि इसमें मौजूद कैफीन बालों की ग्रोथ को भी प्रमोट करता है। दो चम्मच कॉफी पाउडर में आधा चम्मच कैस्टर ऑयल अरंडी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। कैस्टर ऑयल आईब्रो को तेजी से घना करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इस पेस्ट को 20 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

चारकोल और मेथी दाने का ग्रोथ पैक: 

चारकोल से तुरंत ब्लैक टोन मिलता है लेकिन अगर इसमें मेथी का ट्विस्ट दे दिया जाए तो यह हेयर फॉलिकल्स को जगा देता है। 


विधि: 

रात भर भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा चारकोल पाउडर एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल का ऑयल मिलाएं। इसे मस्कारा ब्रश से आईब्रो पर ऊपर की तरफ स्ट्रोक देते हुए लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। यह बालों को काला भी करेगा और नए बाल भी उगाएगा। 

नया Overnight Brow-Growth जादुई सीरम: 

दिन में पैक लगाने का समय नहीं है तो रात को सोते समय यह काम करें: 

सामग्री: 

1 चम्मच एलोवेरा जेल आधा चम्मच प्याज का रस Onion Juice - जो सल्फर से भरपूर होता है और 4-5 बूंदें बादाम का तेल। 


कैसे इस्तेमाल करें: 
इन्हें मिलाकर एक छोटी डिब्बी में रख लें। रोज रात को सोने से पहले अपनी आईब्रो पर इससे 2 मिनट मसाज करें। 15 दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0