
Beauty Tips: क्रीम-लोशन को कहें बाय-बाय: किचन की इन 5 चीजों से चेहरे पर आएगा सेलिब्रिटी जैसा नेचुरल ग्लो
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण चेहरे की प्राकृतिक चमक खो जाती है। बाजार के महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह आप रसोई में मौजूद चीजों से बेदाग और दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे को प्राकृतिक रूप से चमकाने के पांच असरदार पॉइंट्स।
दही की मसाज से हटाएं डेड स्किन:
दही में लैक्टिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो चेहरे पर जमा मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को तुरंत फ्रेश लुक देता है। इसके लिए दो चम्मच ताजा दही लेकर चेहरे पर दस मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर त्वचा साफ और मुलायम नजर आती है।
पपीते के इस्तेमाल से लाएं नेचुरल ग्लो:
पपीते में मौजूद खास विटामिंस और एंजाइम्स बेजान त्वचा में नई जान फूंकने का काम करते हैं। पके हुए पपीते का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे चेहरे पर दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें करीब दस मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा बेहद कोमल और चमकदार हो जाएगी।
केला और कच्चे दूध का एंटी एजिंग पैक:
केला और कच्चे दूध का कॉम्बिनेशन त्वचा को गहराई से पोषण देता है। आधे पके केले को थोड़े से कच्चे दूध के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर पंद्रह मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें यह उपाय त्वचा की रंगत सुधारने में बहुत मददगार है।
शहद से दें प्राकृतिक मॉइस्चराइजर:
शहद में प्राकृतिक रूप से एंटी बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो चेहरे की नमी को लॉक करते हैं। चेहरे पर शुद्ध शहद की एक पतली परत लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरा साफ और कोमल बनता है।
बेसन हल्दी और नींबू का क्लासिक उबटन:
त्वचा का कालापन और टैनिंग दूर करने के लिए बेसन हल्दी और नींबू का मिश्रण सबसे बेस्ट है। बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद इसे धो लें । इससे चेहरे का रंग साफ होता है। इन घरेलू उपायों के साथ दिनभर में पर्याप्त पानी जरूर पिएं ताकि त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहे और प्राकृतिक रूप से चमकती रहे ।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय






