Beauty Tips : अब सफेद बालों की छुट्टी करेगा यह प्राकृतिक काला पानी

Beauty Tips : अब सफेद बालों की छुट्टी करेगा यह प्राकृतिक काला पानी

आजकल के दौर में कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। चेहरे के सामने के सफेद बाल न केवल लुक खराब करते हैं बल्कि इनके लिए बार बार केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल बाकी बालों को भी नुकसान पहुँचाता है। 

बहुत से लोग बालों को सुरक्षित रखने के लिए मेहंदी का सहारा लेते हैं पर हर दूसरे हफ्ते मेहंदी भिगोना और उसे घंटों लगाकर सुखाना काफी मेहनत वाला काम होता है। इस झंझट से बचने के लिए आप घर पर ही एक खास मैजिकल ब्लैक वाटर तैयार कर सकते हैं जो सफेद बालों को कवर करने में मदद करता है। 

घरेलू मैजिकल ब्लैक वाटर बनाने की सामग्रीः 
इस प्राकृतिक हेयर डाई को बनाने के लिए आपको अपनी रसोई और बगीचे की कुछ साधारण चीजों की जरूरत होगी। 
एक ताज़ा चुकंदर 

एक आंवला 

दो गुड़हल के फूल 

आठ से दस गुड़हल की पत्तियां 

नीम की दो डंठल 

करी पत्ता की दो डंठल 

एक चम्मच मेथी दाना 

एक चम्मच काला तिल 

एक ताज़ा एलोवेरा जेल की पत्ती 

बनाने की विधि और इस्तेमाल का तरीकाः 

इस पानी को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही लें क्योंकि लोहे के तत्व बालों को काला करने में अतिरिक्त मदद करते हैं। इसमें ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को डालें और साथ में दो गिलास पानी मिला दें। अब इसे धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। जब यह पानी उबलकर आधा रह जाए और इसका रंग गहरा काला हो जाए तो गैस बंद कर दें। 

इसमें करीब आठ से दस मिनट का समय लगेगा। इसके बाद पानी को अच्छी तरह छान लें। इस घोल को और भी प्रभावी बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर इसे गाढ़ा कर सकते हैं जिससे यह बालों पर टिका रहे। इसे बालों की जड़ों से लेकर पूरे सफेद हिस्सों पर अच्छी तरह लगाएं। लगाने के एक घंटे बाद सामान्य पानी से बालों को धो लें। 

बेहतर परिणाम के लिए जरूरी टिप्सः 

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे समय तक काले दिखें तो इस पानी का नियमित इस्तेमाल करें। आप इसे एक बोतल में भरकर स्टोर कर सकते हैं और समय की कमी होने पर इसे सीधे बालों पर स्प्रे भी कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कभी मेहंदी लगाना चाहें तो सादे पानी के बजाय इसी ब्लैक वाटर का उपयोग मेहंदी घोलने के लिए करें। इससे मेहंदी का रंग और भी गहरा और पक्का चढ़ता है। यह तरीका न केवल आपके बालों को काला करेगा बल्कि उन्हें जड़ों से पोषण भी देगा।

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0