Beauty Tips: पार्लर में ना करें फिजूल खर्ची, बेसन में मिलाकर लगाएं ये चीज मिलेगी ग्लोइंग त्वचा

Beauty Tips: पार्लर में ना करें फिजूल खर्ची, बेसन में मिलाकर लगाएं ये चीज मिलेगी ग्लोइंग त्वचा

हर महिला चाहती है कि वह बेहद खूबसूरत दिखें इसके लिए मैन मार्केट से कई तरह के महंगे महंगे प्रोडक्ट अपनी खूबसूरती के लिए इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह केमिकल युक्त होते हैं जो हमारे चेहरे पर नुकसान देते हैं। आप जितना हो सके घरेलू तरीके से अपनी त्वचा का ध्यान रखिए चेहरे के लिए बेसन काफी फायदेमंद होता है अगर आप साफ सुथरा बेदाग चेहरा पाना चाहती है तो इसके लिए आपको पार्लर जाकर फिजूल खर्च करने की जरूरत नहीं है। बेसन के इस्तेमाल से चेहरे पर दाग धब्बे टैनिंग जैसी चीज दूर रहती हैं इस तरह से आपका चेहरा ग्लो भी करता है और आप खूबसूरत नजर आती हैं।

बेसन और दही

अगर आपको क्लीन फेस चाहिए टैनिंग हटाना है तो इसके लिए आप बेसन में दही मिलकर अपने चेहरे पर लगाइए इस तरह से यह एक मॉइश्चराइजर के रूप में काम करेगा और आपका चेहरा एकदम साफ हो जाएगा। इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन दो से तीन चम्मच दही मिक्स कर लीजिए और अपने चेहरे पर लगाइए इसे हटाने के लिए ठंडा पानी का इस्तेमाल करें।

बेसन गुलाबजल

चेहरे को साफ सुथरा करने के लिए बेसन में गुलाब जल मिला लीजिए इस तरह से आपका चेहरा बिल्कुल साफ सुथरा हो जाएगा गुलाब जल से स्किन हाइड्रेट रहती है इसके अलावा आपकी खूबसूरती भी एकदम बढ़ जाएगी।

बेसन संतरे का जूस

विटामिन सी हमारे चेहरे के लिए बहुत जरूरी है अगर आप अपनी गोरी त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं तो आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। दरअसल बेसन में आपको संतरे का जूस मिल लेना चाहिए ऐसा आप हफ्ते में एक बार करें तो आप खूबसूरत नजर आएंगे।

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0