Beauty : रसोई की ये छोटी सी चीज देगी पार्लर जैसा निखार ऐसे बनाएं होममेड क्लोव टोनर

Beauty : रसोई की ये छोटी सी चीज देगी पार्लर जैसा निखार ऐसे बनाएं होममेड क्लोव टोनर


​बदलते मौसम धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। इस खोए हुए ग्लो को वापस पाने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक छोटा सा मसाला आपकी इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकता है। 

हम बात कर रहे हैं लौंग की, जिसका इस्तेमाल अब लोग एक बेहतरीन स्किन टोनर के रूप में कर रहे हैं। ​बिना किसी केमिकल और एक्स्ट्रा खर्चे के घर पर ही लौंग का पानी तैयार किया जा सकता है। यह टोनर त्वचा को गहराई से साफ करने और उसे तरोताजा बनाए रखने में बेहद असरदार माना जाता है। आइए जानते हैं कि यह घरेलू नुस्खा आपकी त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है और इसे बनाने का सही तरीका क्या है। ​

त्वचा के लिए कैसे वरदान है लौंग का पानी:
​लौंग में कई ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो त्वचा की रंगत सुधारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो आपको चेहरे पर साफ बदलाव देखने को मिल सकता है। ​

नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मददगार: 

दिनभर की भागदौड़ और धूप के कारण त्वचा बेजान लगने लगती है। चेहरे पर लौंग का पानी स्प्रे करने से स्किन को तुरंत ताजगी मिलती है और चेहरे पर बिना मेकअप के भी एक प्राकृतिक चमक दिखाई देने लगती है। ​

कील-मुंहासों से राहत: 

जिन लोगों को चेहरे पर बार-बार पिंपल्स या छोटे-छोटे दाने निकलने की समस्या रहती है, उनके लिए यह टोनर एक रामबाण इलाज साबित हो सकता है। यह त्वचा को भीतर से साफ रखता है। 

अतिरिक्त तेल को करे कंट्रोल: 

ऑयली स्किन वाले लोग अक्सर चेहरे के चिपचिपेपन से परेशान रहते हैं। लौंग का पानी त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने का काम करता है जिससे चेहरा साफ और ऑयल-फ्री रहता है। ​

त्वचा की जलन को शांत करे: 

तेज गर्मी और धूप के कारण चेहरे पर रेडनेस या खुजली की समस्या होना आम है। ऐसे में यह पानी त्वचा को ठंडक पहुंचाकर जलन को शांत करने में मदद करता है।

​घर पर कैसे तैयार करें यह जादुई टोनर:

​इस टोनर को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगा सामान लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ​

सामग्री: ​

छह से आठ लौंग, ​एक साफ स्प्रे बोतल, ​साफ पानी ​

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: 

सबसे पहले एक साफ स्प्रे बोतल लें और उसमें छह से आठ लौंग डाल दें। अब इस बोतल को साफ पानी से पूरा भर लें और कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि लौंग के सारे गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाएं। इसके बाद जब भी आप अपना चेहरा धोएं। इस पानी को चेहरे पर अच्छी तरह स्प्रे कर लें। इसे लगाने के बाद चेहरे को पोंछने या धोने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे अपने आप सूखने दें।

​इस्तेमाल के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल:

​शुरुआत में इस टोनर का इस्तेमाल दिन में सिर्फ एक या दो बार ही करें। चेहरे पर स्प्रे करते समय अपनी आंखें बंद रखें क्योंकि आंखों में जाने पर इससे तेज जलन हो सकती है। हर किसी की स्किन का टेक्सचर अलग होता है। इसलिए इस नुस्खे को पूरे चेहरे पर आजमाने से पहले अपनी त्वचा के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको किसी भी तरह की खुजली रेडनेस या जलन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और स्किन डॉक्टर से सलाह लें। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0