
Beauty : स्लाइवा बाइटिंग और मेलेनिन का खेल क्या आप कर रहे हैं यह अनजानी गलती
अक्सर हम सोचते हैं कि होंठों के किनारों का कालापन केवल धूप या धूल मिट्टी की वजह से है। लेकिन त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार इसका एक बहुत बड़ा और अनजाना कारण है पेरिओरल मेलानोसिस और लिप लिकिंग यानी बार-बार जीभ से होंठों को छूना।
जब हमारी लार होंठों के कोनों पर बार-बार लगती है तो उसमें मौजूद एंजाइम्स वहाँ की नाजुक त्वचा भीको ड्राई कर देते हैं। इस ड्राइनेस से बचने के लिए त्वचा सुरक्षात्मक रूप से अधिक मेलेनिन बनाने लगती है जिससे वो हिस्सा काला दिखने लगता है। अगर आप इस पर साधारण क्रीम लगाते रहेंगे तो यह ठीक नहीं होगा। इसके लिए आपको एक खास बैरियर रिपेयरिंग और एंटी-पिग्मेंटेशन देसी क्रीम की जरूरत है।
रात में जादू करेगी यह खास देसी क्रीम:
इस क्रीम में हम एक ऐसा सीक्रेट इंग्रीडिएंट मिलाएंगे जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं यानी जायफल। जायफल में प्राकृतिक रूप से मैकलिग्नन होता है जो मेलेनिन के प्रोडक्शन को रोकने में सीधा असर दिखाता है।
बनाने की सामग्री:
आधा चम्मच मलाई या शिया बटर डीप मॉइस्चराइजेशन के लिए, दो चुटकी जायफल पाउडर पिग्मेंटेशन काटने के लिए, दो बूंद बादाम का तेल, आधा चम्मच एलोवेरा जेल
।
बनाने और लगाने का तरीका:
एक छोटी डिब्बी में इन चारों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। यह एक स्मूथ क्रीमी टेक्सचर ले लेगा। रात को सोने से पहले अपने चेहरे और होंठों को अच्छे से साफ करें। इस क्रीम की एक पतली परत होंठों के दोनों कोनों यानी डार्क एरिया पर लगाएं। हल्के हाथों से एक मिनट तक मसाज करें ताकि यह त्वचा के अंदर समा जाए और इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
लिप केयर के टिप्स:
लार लगाने की आदत बदलें :
जब भी होंठ सूखे लगें जीभ फेरने के बजाय तुरंत एक अच्छा लिप बाम लगाएं। लार लगाने से कालापन और गहरा होता जाता है।
टूथपेस्ट पर दें ध्यान :
क्या आप जानते हैं कि फ्लोराइड या तेज मिंट यानी पुदीना वाले टूथपेस्ट से भी होंठों के कोने काले हो सकते हैं। ब्रश करते समय झाग को होंठों के कोनों पर ज्यादा देर न रहने दें।
लिप बाम विथ SPF :
जैसे चेहरे के लिए सनस्क्रीन जरूरी है वैसे ही होंठों के लिए कम से कम SPF तीस वाला लिप बाम इस्तेमाल करें क्योंकि यूवी किरणें इस पिग्मेंटेशन को और बढ़ा देती हैं। नियमित रूप से इस देसी नाइट क्रीम का इस्तेमाल और इन छोटी आदतों में सुधार आपके चेहरे की मुस्कान को बिना किसी दाग के चमका देगा।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप






