Beauty Care : गर्मियों में चेहरे की तरह हाथ-पैरों का भी रखें ख्याल, टैनिंग और रूखेपन से बचने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

Beauty Care : गर्मियों में चेहरे की तरह हाथ-पैरों का भी रखें ख्याल, टैनिंग और रूखेपन से बचने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

ढ़ती गर्मी और पारा चढ़ने के साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। अक्सर लोग धूप से चेहरे को बचाने के लिए सनस्क्रीन और स्कार्फ का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हाथ और पैरों की अनदेखी कर दी जाती है। नतीजा काले हाथ-पैर फटी एड़ियां और रूखी त्वचा। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों मे देखभाल हाथ पैरों को भी विशेष समर रिजीम की जरूरत होती है। 

कैसे करें देखभाल: 

सनस्क्रीन सिर्फ चेहरे के लिए नहीं: 
ज्यादातर लोग सनस्क्रीन सिर्फ चेहरे पर लगाते हैं। बाहर निकलने से 20 मिनट पहले अपने हाथों और पैरों के खुले हिस्सों पर कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा की सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे सन बर्न और हाइपरपिगमेंटेशन का खतरा कम होता है। 

घरेलू नुस्खों से हटाएं टैनिंग: 
अगर आपके हाथ-पैर धूप से काले पड़ गए हैं तो रसोई में मौजूद चीजें जादू कर सकती हैं। 

दही और बेसनः 

यह पैक टैनिंग हटाने और त्वचा को ठंडक देने में सबसे कारगर है। 

नींबू और चीनीः 

यह एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब है जो डेड स्किन को हटाकर चमक वापस लाता है। 

हाइड्रेशन है जरूरीः 
गर्म हवाएं त्वचा की नमी सोख लेती हैं। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। साथ ही रात को सोने से पहले नारियल तेल या अच्छी फुट क्रीम से मालिश करें और सूती मोजे पहनें। इससे एड़ियां नरम बनी रहेंगी। 

घर पर तैयार करें हर्बल पेडीक्योरः 
हफ्ते में एक बार टब में गुनगुना पानी लें उसमें थोड़ा नमक नींबू का रस और कुछ बूंदें शैम्पू की डालें। 15 मिनट तक पैर भिगोने के बाद प्यूमिक स्टोन से एड़ियों को रगड़ें। यह गंदगी और फंगस को दूर रखने का सबसे आसान तरीका है। 

विशेषज्ञ की सलाहः 

गर्मियों में बंद जूतों के बजाय हवादार सैंडल पहनें ताकि पसीना जमा न हो और फंगल इन्फेक्शन का खतरा कम रहे। साथ ही नाखूनों की सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि पसीने के कारण वहां बैक्टीरिया जल्दी पनपता है।  

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0