
सावन में सोहेंगे खूबसूरत पांव: प्लेन आलता छोड़ आज़माएं ये 6 ट्रेंडी डिजाइन्स
सावन के पावन महीने में सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का विशेष महत्व होता है। अक्सर महिलाएं हरी चूड़ियां मेहंदी और साड़ी का चुनाव तो कर लेती हैं लेकिन पैरों की खूबसूरती बढ़ाने वाले आलता को अनदेखा कर देती हैं या साधारण प्लेन लाल रंग लगा लेती हैं। अगर आप इस सावन अपने लुक में नयापन लाना चाहती हैं तो आलता के इन 6 सुंदर डिजाइन्स को जरूर आजमा सकती हैं:
फ्लावर कट पैटर्न: इसमें उंगलियों पर गाढ़ा लाल रंग लगाने के साथ पैरों के बीच में फूल की आकृति बनाई जाती है जो पैरों को भरा हुआ और आकर्षक लुक देती है।
महीन आलता आर्ट: आलता ब्रश की मदद से पैरों पर बारीक रेखाएं खींचकर बेल या मेहंदी जैसा पैटर्न बनाया जाता है।
वी-शेप और डॉट पैटर्न: पंजों की ओर वी-शेप बनाकर बीच में एक बड़ा गोला और उसके चारों ओर छोटी-छोटी बिंदियां सजाई जाती हैं।
साइड फ्लावर कट बॉर्डर: पैरों के किनारों पर सीधी लाइन की जगह छोटी पंखुड़ियों का पैटर्न बनाया जाता है।
कमल का फूल लोटस मोटिफ : पैरों के मध्य में देवी लक्ष्मी के चरणों से प्रेरित कमल की आकृति बनाई जाती है जो धार्मिक दृष्टि से शुभ और सोबर लगती है।
जिगजैग पैटर्न: उंगलियों के निचले हिस्से में सीधी लाइन के बजाय जिगजैग शेप दी जाती है जो कम समय में आसानी से बन जाती है।
खास टिप: आलता लगाते समय ईयरबड या पतले पेंटब्रश का इस्तेमाल करने से डिजाइन में ज्यादा सफाई आती है।
हेमलता शर्मा जयपुर





