बिग देसी मसाला बर्गर से आपका नन्हा हो जाएं खुश

बिग देसी मसाला बर्गर से आपका नन्हा हो जाएं खुश

बिना बर्गर के बच्चों का क्या ब्रेकफास्ट होगा क्या! तो बनाएं अपने नन्हें के लिए कुछ स्पेशल बर्गर।

सामग्री
1 बैंगन पतले गोल आकार में कटा हुआ
2 बर्गर बन 2 भागों में कटे
2 आलू उबले-मैश किए हुए
2 हरी मिर्च बारीक कटी
1 प्याज बारीक कटा
2 बडे चम्मच मेयोनीज
2-2 बडे चम्मच तेल व बटर।

बनाने की विधि- बैंगन में नमक, भुना जीरा व काली मिर्च डालकर कुछ देर मेरीनेट करें। तेल गरम करें और बैंगन तल कर निकाल लें। आलुओं में हरी मिर्च व प्याज डालें और पतली टिक्की बना कर तल लें। बर्गर के दोनों भागों में बटर लगा कर नॉनस्टिक पैन में सेंक लें। बर्गर में मेयोनीज लगाएं और टिक्की व बैंगन सेट करके सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0