दम आलू बनाने की विधि

दम आलू बनाने की विधि

आलू से बने व्यंजन सभी को भाते हैं, जैसे- आलू का परांठा, आलू की सब्जी, आलू मेथी आदि लेकिन आज हम आपके लिए हैं दम आलू बनारसी। बता दें दम आलू में छोटे आलूओं को गोदकर फिर तला जाता है और फिर विभिन्न प्रकार के मसालों की करी में दम यानी कि धीमी आंच पर पकाया जाता है। अगर आप तले हुए खाने से परहेज करते हैं, तो आप उबले आलू से भी दम आलू बना सकते हैं। तो ट्राई कीजिए ये दम आलू बनारसी का।

सामग्री-
1200 किग्रा आलू
4 टेबलस्पून पनीर कद्दूकस किया हुआ
6 टेबलस्पून मसपव मैश किया हुआ
1 टेबलस्पून किशकिश
4 टीस्पून काजू के टुकडे
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टेबलस्पून लालमिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून पीला पाउडर
2 टीस्पून शक्कर
4 टेबलस्पून क्रीम
1 टीस्पून कसूरी मेथी
तलने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक।

ग्रेवी के लिए सामग्री-
250 ग्राम प्याज कटे हुए
60 ग्राम काजू
4 टेबलस्पून चार मगज
1 तेजपत्ता
2 ग्राम छोटी इलायची
2 ग्राम दालचीनी
2 ग्राम जावित्रि
250 ग्राम दही फेंटा हुआ
3 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
2 टीस्पून लालमिर्च पाउडर
1 कप टमाटर की प्यूरी
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
3 टेबलस्पून तेल
स्वादानुसार नमक।

बनाने की विधि-
ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, काजू और चार मगज को उबालें और इसका पेस्ट बनान लें। अब कडाही में तेल गर्म करके तेजपत्ता और सभी साबूत मसाले डालें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और दही डालकर भूनें।
फिर उबले हुए प्याज का पेस्ट, टमाटर प्यूरी और नमक मिलाएं। ग्रेवी को गाढा होने तक पकाकर अलग रख दें।
अब आलू को छील लें और स्कूप करके डीप फ्राई करें। एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मावा, किशकिश, काजू, हल्दी पाउडर और थोडा सा शक्कर मिलाकर 5 मिनट तक पका लें। इस मिश्रण को तले हुए आलुओं में स्टफ करें फिर एक पैन में बटर गरम करके ऊपर तैयार की गई ग्रेवी डालें। फिर इसमें नमक, लालमिर्च पाउडर और बची हुई शक्कर डालें। अब स्टफ्ड किए हुए आलू डालें। क्रीम और कसूरी मेथी से गार्निश करके गरम-गरम दम आलू सर्व करें।

#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0