महिलाएं ऐसे पुरुषों पर हो जाती हैं फिदा...

महिलाएं ऐसे पुरुषों पर हो जाती हैं फिदा...

हर लडक़ी या महिला की पसंद अलग-अलग होती है, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनको हर लडक़ी एक लडक़े में देखना पसंद करती है। अब तक हम सोचते थे कि महिलाओं को खूबसूरत और हैंडसम लडके ही पसंद आते है। लेकिन अब वो जमाना नहीं रहा।

अब गंजे लडक़ों के प्रति महिलाओं का आकर्षण बढ रहा है। कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें गंजे मर्द बेहद पसंद आते हैं।

शोध में बताया गया है कि ऐसे पुरुष दूसरों को समझते हैं और उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं ऐसे पुरुष महिलाओं को आसानी से अपनी और आकर्षित कर लेते हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक, 1000 महिलाओं को पुरुषों की तीन श्रेणियां दिखाई गई।

पहली कैटेगरी में ऐसे मर्दों को शामिल किया गया जिनके घने बाल थे, दूसरी कैटेगरी में ऐसे मर्द थे जिनमें हल्का गंजापन था और तीसरी श्रेणी में बिल्कुल क्लीन शेव सिर रखने वाले पुरुष शामिल थे। रिसर्च के दौरान ज्यादातर महिलाओं को तीसरी कैटेगरी वाले क्लीन शेव मर्द पसंद आए।

इस रिसर्च में भाग लेने वाली कई महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें आम पुरुषों की तुलना में पूरी तरह से गंजे मर्द ज्यादा ताकतवर, पौरुष, मजबूत और लंबे लगते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मर्द भीड़ में मौजूद होने के बाद भी दूसरों की तुलना में बेहद आकर्षित दिखाई देते हैं।

इस रिसर्च में एक दूसरी बात भी सामने निकलकर आई जब महिलाओं ने अपनी राय रखते हुए बताया कि उन्हें आंशिक गंजापन बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके मुताबिक या तो मर्दों के सिर पर ढंग से बाल होने चाहिए या फिर वो पूरी तरह से क्लीन शेव हों। गंजेपन से गुजर रहे मर्द अपने बचे हुए बाल भी कटवा कर ज्यादा अट्रैक्टिव लग सकते हैं।

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0