विंटर की खास स्वीट बादाम पंजीरी के लड्डू-Badam Panjiri Laddu

विंटर की खास स्वीट बादाम पंजीरी के लड्डू-Badam Panjiri Laddu

सर्दियों में दिन बहुत छोटे होते हैं और काम बहुत ज्यादा, इसलिए कुछ फुरसत पल निकालिए और बनाइए बादाम पंजीरी के लड्डू।
सामग्री-:
2 कप आटा
3-4 बडे बादाम बारीक कटे
1 छोटा चम्मच गोंद
1 कप चीनी का बूरा
थोडी सी चिरौंजी
1 कप देसी घी।
बनाने कीविधि-: कडाही में आटा भूनें। गोंद को देसी घी में भून कर कूट कर मिलाएं। बादाम की हवाइयां व चिरौंजी डाल कर आटा सुनहरा होने तक घी डाल कर भूनें। आंच से उतार कर बूरा मिलाएं। पंजीरी के बीच में गरम घी डालें और थोडा-थोडा घी का हाथ लगाते हुए आटे के लड्डू बनाएं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0