ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं दही एक्सपर्ट्स ने बताए 3 सबसे असरदार सुपर-मास्क

ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं दही एक्सपर्ट्स ने बताए 3 सबसे असरदार सुपर-मास्क



​त्वचा की देखभाल के लिए दही केवल एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा नहीं बल्कि स्किन के लिए एक नैचुरल सुपरफूड है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एक बेहतरीन प्राकृतिक एक्सफोलिएटर  है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को धीरे-धीरे हटाकर चेहरा निखारता है। साथ ही इसके प्रोबायोटिक्स त्वचा की प्राकृतिक नमी और लोच को बनाए रखते हैं।




​स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार दही के इन चमत्कारी गुणों का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सही कॉम्बिनेशन के साथ इस्तेमाल करना जरूरी है। आइए जानते हैं स्किन केयर में दही के 3 सबसे असरदार और आसान तरीके:



​ दही और खीरा : अगर आपकी त्वचा थकी हुई सूखी या डिहाइड्रेटेड महसूस हो रही है तो यह मास्क त्वचा में तुरंत जान फूंक देता है। कद्दूकस किए हुए खीरे में 2 चम्मच ताजा ठंडा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर मोटी परत के रूप में लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को तुरंत ठंडक ताजगी और डीप हाइड्रेशन प्रदान करता है।



दही और हल्दी : धूप की वजह से आई टैनिंग रंगत के असमान होने और चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए यह एक अचूक तरीका है। एक कटोरी दही में आधा छोटा चम्मच कस्तूरी या घर की पिसी हल्दी मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर इसकी पतली परत लगाएं। 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। हल्दी का एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और दही का लैक्टिक एसिड मिलकर त्वचा की रंगत को साफ और चमकदार बनाते हैं।



​दही और शहद : मुंहासों के दाग-धब्बों मुहांसों की सूजन और रूखेपन से परेशान लोगों के लिए दही और शहद का मिश्रण वरदान की तरह काम करता है। दो चम्मच दही में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें। शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसों से लड़ते हैं और त्वचा को रेशम जैसी नरमाहट देते हैं।


​मॉइश्चराइजर लॉक करें: दही का फेस पैक धोने के तुरंत बाद चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा की नमी पूरी तरह से लॉक हो सके।


​नींबू का इस्तेमाल न करें: दही में कभी भी नींबू का रस मिलाने की भूल न करें। नींबू में मौजूद एसिडिक तत्व दही के साथ मिलकर संवेदनशील त्वचा पर जलन और रैशेज पैदा कर सकते हैं।


हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0