अक्षत तृतीया पर 11 साल बाद बन रहा हैं ये महासंयोग,,,

अक्षत तृतीया पर 11 साल बाद बन रहा हैं ये महासंयोग,,,

11 साल बाद अक्षत तृतीया पर  महासंयोग बन रहा है। जिस कारण यह भक्तों के लिए अक्षय तृतीया अपार सुख-समृद्धि लाने वाली होगी। पंडित ओम प्रकाश सती ने बताया कि 18 अप्रैल 2018 24 घंटे के सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। इस दिन मांगलिक कार्य का विशेष लाभ मिलेगा। इसमें दिनभर खरीदारी या कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस बार अक्षय तृतीया से पहले द्वितीया का लोप है, लेकिन भक्तों के लिए अक्षय तृतीया अपार सुख-समृद्धि लाने वाली होगी। तृतीया 18 अप्रैल को पौने पांच बजे से शुरू होकर रात करीब तीन बजे तक रहेगी। ज्योतिष के अनुसार 11 वर्ष बाद अक्षय तृतीया पर करीब 24 घंटे का सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग किसी शुभ कार्य को करने का शुभ मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि पर विचार करने की जरूरत नहीं होती।   

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0