रात में सोने से पहले अपनाएं ये 5 आदतें और सुबह पाएं चमकती हुई त्वचा

रात में सोने से पहले अपनाएं ये 5 आदतें और सुबह पाएं चमकती हुई त्वचा

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन बिना किसी कॉस्मेटिक के भी चमकदार और स्वस्थ दिखे। लेकिन दिनभर की धूल मिट्टी और प्रदूषण चेहरे की चमक छीन लेते हैं। रात का समय त्वचा की मरम्मत यानी रिपेयरिंग के लिए सबसे अच्छा होता है। अगर आप सोने से पहले नीचे बताए गए पांच आसान काम करते हैं तो सुबह आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार दिखाई देगा।

मेकअप हटाना और चेहरा साफ करना

सोने से पहले चेहरे से मेकअप हटाना बहुत जरूरी है। इसके बाद किसी अच्छे फेस वॉश या क्लीन्ज़र से चेहरा धोएं। रात को ठंडे पानी से चेहरा धोने से न केवल गंदगी साफ होती है बल्कि नींद भी अच्छी आती है।

सीरम या फेस ऑयल का उपयोग
चेहरा धोने के बाद उसे हल्के हाथों से पोंछ लें। इसके बाद अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सीरम या फेस ऑयल लगाएं। यह आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देता है और उसे हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

मॉइस्चराइजर से नमी को लॉक करें
सीरम लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। यह त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और रातभर चेहरे को कोमल बनाए रखता है।

आंखों के लिए अंडर आई क्रीम
जो लोग ज्यादा समय मोबाइल या लैपटॉप पर बिताते हैं उन्हें आंखों के नीचे काले घेरे होने का खतरा रहता है। रात को सोने से पहले आंखों के आसपास अंडर आई क्रीम लगाने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं और आंखें फ्रेश दिखती हैं।

होंठों की देखभाल
चेहरे के साथ होंठों का ध्यान रखना भी जरूरी है। सोने से पहले लिप बाम एलोवेरा जेल या बादाम तेल लगाएं। इससे होंठों का रूखापन खत्म होता है और वे गुलाबी व मुलायम बने रहते हैं।

सलाह
इन तरीकों को आजमाने से पहले अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें। यदि आपको कोई गंभीर त्वचा संबंधी समस्या है तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

हेमलता शर्मा जयपुर

#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0