
मानसून में भी लगेगा स्टाइल का तड़का, वॉर्डरोब में शामिल करें यह ट्रेंडी स्लीवलेस कुर्ता सेट्स
जुलाई के इस मौसम में जब बारिश के साथ उमस और चिपचिपी गर्मी बढ़ जातीहैं तो भारी-भरकम कपड़े पहनना किसी सजा जैसा लगता है। ऐसे में फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि हल्के रंगों और हवादार फैब्रिक वाले स्लीवलेस कुर्ता सेट्स न सिर्फ आपको कूल रखते हैं बल्कि एक बेहद मॉडर्न लुक भी देते हैं। अगर आप भी इस मानसून अपने वॉर्डरोब को अपग्रेड करना चाहती हैं तो इन 6 बेहतरीन ऑप्शंस को आज़मा सकती हैं।
मिस फेम अर्दी ब्राउन कॉटन सेट
आजकल न्यूट्रल और अर्थी टोन्स काफी चलन में हैं। मिस फेम का यह भूरे रंग का कॉटन कुर्ता सेट उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जिन्हें काम के सिलसिले में दिनभर बाहर रहना पड़ता है। इसका कपड़ा त्वचा पर मक्खन जैसा अहसास कराता है और साथ में मिलने वाला लूज-फिट प्लाजो आपको उठने-बैठने में पूरी आज़ादी देता है।
स्टाइलिंग टिप: इसे और अट्रैक्टिव बनाने के लिए हाथ में एक मेटैलिक वॉच पहनें कानों में छोटे स्टड्स डालें और नीचे कोल्हापुरी चप्पल या फ्लैट सैंडल ट्राई करें।
ऊम्फ इंडो-वेस्टर्न हॉल्टर नेक सेट
अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा सा मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं, तो यह हॉल्टर नेक डिजाइन आपके लिए ही है। इस कुर्ते का नेकलाइन इसे आम कुर्तियों से बिल्कुल अलग और बोल्ड लुक देता है। इस पर बने ब्राइट फ्लोरल प्रिंट्स मानसून के उदास मौसम में भी आपको एकदम फ्रेश और एनर्जेटिक दिखाते हैं।
स्टाइलिंग टिप: इस नेकलाइन के साथ गले में कुछ न पहनें बल्कि बालों की एक हाई पोनी टेल बनाएं और चेहरे पर एक छोटी सी काली बिंदी लगाकर अपने कॉलेज या ऑफिस लुक को पूरा करें।
एनी डिज़ाइनर अट्रैक्टिव मैरून ए-लाइन ड्रेस
मैरून एक ऐसा एवरग्रीन रंग है जो हर स्किन टोन पर खूब फबता है। इस ए-लाइन कुर्ता सेट पर बना बारीक हैंड-प्रिंट इसे बेहद क्लासी और एथनिक लुक देता है। इसका को-ऑर्ड स्टाइल इसे कैजुअल आउटिंग के साथ-साथ ऑफिस मीटिंग्स के लिए भी एक बेहतरीन टू-पीस ड्रेस बनाता है।
स्टाइलिंग टिप: इस गहरे रंग के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर की चूड़ियाँ या ब्रेसलेट पहनें। यह कॉम्बिनेशन बहुत खिलकर सामने आता है।
मिस फेम पेस्टल पिंक एंड व्हाइट सेट दुपट्टे के साथ
पेस्टल कलर्स इन दिनों फैशन की दुनिया पर राज कर रहे हैं। इस सेट का सफेद और गुलाबी कॉम्बिनेशन आँखों को सुकून देने वाला है। इस पर बने रिफ्रेशिंग लीफ प्रिंट्स आपको एक सटल और एलिगेंट वाइब देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी आता है, जिससे आप इसे किसी छोटे-मोटे फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप: इस सेट के साथ कानों में फ्लोरल डिज़ाइन के छोटे टॉप्स पहनें और हाथों में नाजुक से कंगन डालें।
गोश्रीकी रॉयल ब्लू हाई-नेक आउटफिट
कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल लुक के लिए हाई-नेक डिज़ाइन हमेशा से पहली पसंद रहा है। गोश्रीकी ब्रांड का यह विस्कोस फैब्रिक वाला सेट दिखने में बेहद रिच लगता है। गहरे नीले रंग पर बने जियोमेट्रिक प्रिंट्स इसे काफी फॉर्मल और ट्रेंडी बनाते हैं, जो लंबे वर्किंग आवर्स या ट्रैवलिंग के दौरान आपको आरामदायक रखेगा।
स्टाइलिंग टिप: इस हाई-नेक कुर्ते के साथ बालों का स्लीक जूड़ा या पोनी टेल बनाएं और हाथ में एक ट्रेंडी ब्रेसलेट पहनें।
नेरमोसा ब्रीदएबल प्योर कॉटन सेट
उमस वाले मौसम में जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है उनके लिए शुद्ध सूती कपड़ा ही सबसे बड़ा सहारा होता है। नेरमोसा का यह सेट पूरी तरह से प्योर कॉटन से बना है जो पसीने को सोखकर शरीर को ठंडा रखता है। इसका फ्लोरल पैटर्न और कंफर्टेबल प्लाजो पैंट्स इसे मानसून का मस्ट-हैव आउटफिट बनाते हैं।
स्टाइलिंग टिप: इस सादगी भरे लुक को निखारने के लिए एक सिंपल लेदर स्ट्रैप वाली घड़ी पहनें और बालों को खुला छोड़ सकती हैं या पोनी टेल बना सकती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !






