Aam Barfi Recipe: घर पर बनाएं आम की बर्फी यहां है आसान रेसिपी

Aam Barfi Recipe: घर पर बनाएं आम की बर्फी यहां है आसान रेसिपी

खाने पीने के बहुत से शौकीन लोग होते हैं जिन्हें अलग-अलग तरह का खाना पसंद होता है वही स्वीट डिश की बात करें तो लोगों को मिठाईयां बहुत पसंद है। अगर आपके परिवार के लोगों को भी कुल्फी खीर कस्टर्ड जैसी मिठाइयां खाना पसंद है तो इससे ज्यादा स्वादिष्ट मैंगो की बर्फी बनाना ट्राई कीजिए। मैंगो की बर्फी बनाना बहुत आसान होता है इससे बनाने के लिए नीचे दी गई रेसिपी ट्राई करें यह डिश आपके पूरे परिवार को बेहद पसंद आएगा।

सामग्री

आम
मावा
चीनी
इलायची पाउडर
पिस्ता
बादाम

विधि


मैंगो बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में मावा डाल दीजिए और इसे मीडियम फ्लेम पर भून लीजिये।

आपको मावा तब तक पकाना है जब तक की यह घी नहीं छोड़ देता। जब इसमें कलर आ जाए तो आप इलायची पावडर मिला दीजिए इससे स्वाद अच्छा आएगा।

इतना करने के बाद एक पैन में चाशनी तैयार कर लीजिए जिसमे चीनी और पानी मिलाया जाता है। इस पूरे मिश्रण में आमरस मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।

अब इस पूरे मिश्रण की बर्फी बनाने के लिए इसे अच्छी तरह से फैला दीजिए और इसके ऊपर बादाम पिस्ता छिड़क दीजिए।

अब इसे फ्रिज में रख दीजिए और एक-दो दिन बाद खा लीजिए बच्चों से बड़ों तक मैंगो बर्फी सभी को पसंद आएगा।


#क्या सचमुच लगती है नजर !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0