
चमकता हुआ नया अंदाज: सोने के ट्रेंडी टॉप्स जो बदल देंगे आपका रोजमर्रा का लुक
सोने के गहनों की बात आते ही अक्सर भारी-भरकम डिजाइन या पारंपरिक झुमकों की तस्वीर दिमाग में उभरती है। लेकिन वक्त के साथ फैशन का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। आज की वर्किंग वुमन और कॉलेज जाने वाली युवतियां ऐसे गहने पसंद करती हैं जो वजन में हल्के हों पहनने में आरामदायक हों और हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाएं। अगर आप भी पुराने और घिसे-पिटे डिजाइन के इयररिंग्स पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस सीजन अपने ज्वेलरी कलेक्शन को एक कूल और मॉडर्न टच देने के लिए इन 4 शानदार स्टाइल को जरूर अपनाएं।
ट्विस्टेड गोल्ड टॉप्स
यह डिजाइन इन दिनों फैशन लवर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसमें सोने की पतली और बारीक लाइनों को खूबसूरती से आपस में गूंथकर एक यूनिक पैटर्न तैयार किया जाता है। कानों में यह डिजाइन न सिर्फ बेहद सोबर और क्लासी लगता है बल्कि वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी कमाल की जमता है। अगर आपको ऑफिस या कॉलेज डेली वियर के लिए कुछ हटकर चाहिए तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस है।
मिनी गोल्ड हूप टॉप्स
बड़े हूप्स का ट्रेंड अपनी जगह है, लेकिन इन दिनों कानों की सुई के आकार वाले छोटे और प्यारे मिनी हूप टॉप्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यह पारंपरिक टॉप्स से बिल्कुल अलग लुक देते हैं। इन्हें पहनना बेहद आसान होता है और यह आपके चेहरे को एक फ्रेश और एनर्जेटिक लुक देते हैं। सूट हो या फिर जींस-टॉप यह हर लिबास के साथ फबते हैं।
डबल-लेयर गोल्ड टॉप्स
अगर आपको ज्यादा भड़कीली या चमक-दमक वाली ज्वेलरी पसंद नहीं है तो डबल-लेयर गोल्ड टॉप्स आपके लिए परफेक्ट हैं। इस डिजाइन में ऊपर एक छोटा और खूबसूरत स्टड होता है जिसके ठीक नीचे सोने की एक बहुत ही महीन और नाजुक लेयर लटकी या जुड़ी होती है। दो लेयर होने की वजह से यह छोटे होने के बावजूद काफी अट्रैक्टिव नजर आते हैं।
फ्लोरल और जियोमेट्रिक मिनिमलिस्ट टॉप्स
सिंपल और सोबर लुक चाहने वालों के लिए ज्योमेट्रिक शेप्स जैसे छोटे तिकोने चौकोर या डायमंड कट्स और फ्लोरल मोटिफ वाले गोल्ड टॉप्स बेहतरीन विकल्प हैं। यह आपके कैजुअल लुक को तुरंत संवार देते हैं।
खरीदारी करते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ख्याल
हल्का वजन: अगर आप इन्हें रोजाना पहनने के लिए ले रही हैं, तो हमेशा लाइटवेट डिजाइन ही चुनें ताकि कानों पर कोई दबाव न पड़े।
हॉलमार्क और शुद्धता: सोना खरीदते समय हमेशा उसकी शुद्धता परखें और बीआईएस (BIS) हॉलमार्क देखकर ही खरीदारी करें। साथ ही पक्का बिल लेना बिल्कुल न भूलें।
हेमलता शर्मा जयपुर






