शादी में रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पौधों की नई पहल अब मिठाई नहीं मेहमानों को मिल रहा है साँस लेता उपहार

शादी में रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पौधों की नई पहल अब मिठाई नहीं मेहमानों को मिल रहा है साँस लेता उपहार

भारत में शादियाँ सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं बल्कि रीति-रिवाजों और खुशियों का एक बड़ा उत्सव होती हैं। इन परंपराओं में रिटर्न गिफ्ट Return Gift का हमेशा से विशेष महत्व रहा है। लेकिन अब आधुनिक दौर में मिठाई के डिब्बों और प्लास्टिक के शोपीस की जगह एक नई और ग्रीन पहल ने ले ली है। आजकल की शादियों में मेहमानों को जीवित पौधे उपहार में देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। 

क्यों खास है यह नई पहलः 
शादी में पौधे देना न केवल पर्यावरण के प्रति एक जिम्मेदारी है बल्कि यह एक यादगार अनुभव भी है: 

यादगार और जीवित उपहार: 
मिठाई कुछ दिनों में खत्म हो जाती है लेकिन एक पौधा हमेशा बढ़ता रहता है। जब भी मेहमान उस पौधे को पानी देंगे उन्हें आपकी शादी की याद आएगी। 

पर्यावरण के प्रति प्रेम: 
बढ़ते प्रदूषण के बीच शादी जैसे बड़े आयोजनों में पौधे बांटना प्रकृति को बचाने की दिशा में एक छोटा मगर प्रभावशाली कदम है। 

सस्ता और सुंदर: 
इंडोर पौधे न केवल किफायती होते हैं बल्कि घर की सजावट में भी चार चाँद लगा देते हैं। ​ 

मेहमानों के लिए बेहतरीन पौधों के विकल्पः

​लकी बैम्बू : 
यह पौधा घर में सौभाग्य और समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है। 

स्नेक प्लांट : 
यह हवा को शुद्ध Air Purifyकरने में सबसे ज्यादा कारगर है। 

मनी प्लांट : 
घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ​

एलोवेरा : 
यह अपने खास औषधीय गुणों और स्किन केयर के लिए जाना जाता है। 

सकुलेंट्स : 
ये दिखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं और इन्हें बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। 

तुलसीः 
भारतीय संस्कृति में सबसे पवित्र और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक। बदलते समय के साथ ग्रीन वेडिंग का यह कॉन्सेप्ट न केवल समाज को एक अच्छा संदेश दे रहा है बल्कि धरती को हरा-भरा रखने में भी मदद कर रहा है 

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0