
घर को नया और स्टाइलिश लुक देने के 7 आसान होम डेकोरेशन आइडिया तुरंत बदल जाएगा हर कोने का अंदाज
अपने आशियाने को खूबसूरत बनाना भला किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा व्यवस्थित आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ दिखे। कई बार लोग अपने घर को नया लुक देने के लिए भारी-भरकम बजट और लंबे समय की प्लानिंग करने लगते हैं जिसके कारण वे अपने इंटीरियर अपडेट करने के प्लान को टालते रहते हैं। लेकिन सच तो यह है कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए और कम समय में भी कुछ स्मार्ट और क्रिएटिव बदलावों के जरिए आप अपने पूरे घर की कायापलट कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 शानदार और आसान होम डेकोरेशन आइडियाज के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपने घर के हर कोने को एक फ्रेश और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं।
फूलों की ताजगी से महकाएं हर कोना घर में नेचुरल फ्रेशनेस और पॉजिटिव वाइब्स लाने का सबसे आसान तरीका फूलों का इस्तेमाल करना है। आप अपने लिविंग रूम की साइड टेबल डाइनिंग टेबल या कॉफ़ी टेबल पर खूबसूरत गुलदस्ते सजा सकते हैं। अलग-अलग रंगों के ताजे फूल पूरे कमरे के माहौल को पल भर में खुशनुमा और जीवंत बना देते हैं।खाली दीवारों पर बनाएं अट्रैक्टिव गैलरी वॉल अगर आपके घर की कोई दीवार सूखी और खाली नजर आ रही है, तो उसे बेकार छोड़ने के बजाय एक खूबसूरत गैलरी वॉल में बदल दें। इसके लिए अपने परिवार के खास पलों यादगार यात्राओं या खूबसूरत तस्वीरों को अलग-अलग फ्रेम में चुनकर एक आर्टिस्टिक पैटर्न में सजाएं। आप हर महीने इसमें नई तस्वीरें जोड़कर इसे हमेशा अपडेटेड रख सकते हैं।
बड़े आईने से छोटे कमरों को दें बड़ा और ब्राइट लुक अगर घर के किसी कोने में कम रोशनी आती है या कमरा छोटा लगता है तो वहां एक बड़ा सा डेकोरेटिव आईना लगाएं। आईना कमरे में प्राकृतिक रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे स्पेस बड़ा और काफी चमकदार नजर आने लगता है। आप इसके किनारों पर फेयरी लाइट्स या एलईडी स्ट्रिप्स लगाकर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
कॉफी टेबल की स्टाइलिंग में करें बदलाव कॉफ़ी टेबल आपके लिविंग रूम का सेंटर पॉइंट होती है। अगर काफी समय से उसपर एक जैसी चीजें रखी हैं, तो उन्हें हटाकर एक नया सेटअप तैयार करें। टेबल पर कुछ सुंदर मैगजीन कॉफी टेबल बुक्स एक ट्रेंडी scented कैंडल या सजावटी बाउल रखें। यह छोटा सा बदलाव आपके सिटिंग एरिया को तुरंत मॉडर्न लुक देगा।
बुक शेल्फ और डिस्प्ले यूनिट को दें नया मेकओवर किताबों की अलमारी या ओपन शेल्फ्स हमेशा से घर की सजावट का अहम हिस्सा रहे हैं। अगर आपकी बुक शेल्फ पुरानी या एक जैसी दिख रही है, तो किताबों को बाहर निकालकर उन्हें नए तरीके से अरेंज करें—कुछ किताबों को वर्टिकल और कुछ को होरिजेंटल स्टैक में रखें। इसके साथ ही शेल्फ के बीच में कुछ छोटे पौधे या शोपीस रखकर इसे नया अंदाज दें।
अलग-अलग लाइट्स के इस्तेमाल से बदलें एम्बियंस घर के इंटीरियर को पल भर में बदलने का सबसे जादुई तरीका लाइटिंग है। सिर्फ एक मुख्य ट्यूबलाइट या बल्ब के बजाय वार्म लाइट कॉर्नर लैंप स्पॉटलाइट्स या खूबसूरत पेंडेंट लाइट्स का इस्तेमाल करें। अलग-अलग शेड्स और मियादी लाइट्स कमरे के एम्बियंस को बेहद क्लासी और सुकून भरा बना देती हैं।
इंडोर प्लांट्स से लाएं हरियाली और नेचुरल ब्यूटी घर की सजावट में पौधों का कोई मुकाबला नहीं है। आप घर के मुख्य द्वार पर बड़े साइज के प्लांटर्स जैसे अरेका पाम या फिकस रख सकते हैं। इसके अलावा डाइनिंग टेबल पर छोटे सक्यूलेंट्स बालकनी में हैंगिंग प्लांट्स और बाथरूम में लो-लाइट इंडोर प्लांट्स सजाकर घर को एक रिफ्रेशिंग और नेचुरल लुक दे सकते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...






