​गर्मियों में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट हैं यह 7 लिनेन कुर्ते

​गर्मियों में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट हैं यह 7 लिनेन कुर्ते

​अगर आप इस  सीज़न में ऐसा आउटफिट ढूंढ रही हैं जो पहनने में बेहद आरामदायक हो और देखने में बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लगे तो लिनेन फैब्रिक से बने कुर्ते आपके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हैं।  लिनेन का हल्का और सांस लेने योग्य कपड़ा आपको दिनभर तरोताज़ा और आरामदायक महसूस कराता है | चाहे ऑफिस जाना हो दोस्तों के साथ कैजुअल हैंगआउट हो या किसी खास कैफे में डेट ये कुर्ते हर मौके पर आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। 


​यहाँ 7 बेहतरीन लिनेन कुर्तों का कलेक्शन दिया गया है जो इस सीज़न आपके वार्डरोब में ज़रूर होने चाहिए:



​सोच बेज लिनेन बोटेनिकल प्रिंट कुर्ता मोतियों के साथ: इस कुर्ते में मोतियों के काम के साथ बेहद सुंदर बोटेनिकल प्रिंट डिज़ाइन दिया गया है | इसका वी-नेक स्टाइल इसे ऑफिस और प्रोफेशनल मीटिंग्स के लिए एक बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक प्रदान करता है। 



​येल द फ्रीडा कुर्ता पीला : यह धारीदार बो डिटेल वाला ए-लाइन स्टाइल का कुर्ता है।  इसका ब्राइट पीला रंग और कूल डिज़ाइन दोस्तों के साथ कैजुअल हैंगआउट या वीकेंड आउटिंग के लिए एक शानदार और ट्रेंडी चॉइस है । 


​सिलाई स्टूडियो ग्रीन सनफ्लावर एप्लिक कुर्ता: अगर आप कुछ यूनिक और क्रिएटिव ट्राई करना चाहती हैं तो कंधों पर सूरजमुखी के एप्लिक वर्क वाला यह कुर्ता बेहतरीन है। इसका फ्लोई मूवमेंट आपको बिज़ी दिनों में भी एक पॉलिश और फ्रेश लुक देता है। रोज़ा प्रेट ब्लू फ्लोरल पोसिटानो कुर्ती: नीले रंग के फैब्रिक पर बने खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट्स आपके एथनिक आउटफिट को एक फ्रेश बोटेनिकल टच देते हैं।  यह रोज़ाना इस्तेमाल और पार्टीज़ दोनों के लिए बेस्ट है। 



सियान जियो ब्लॉक प्रिंट कॉटन लिनेन कुर्ता: जिओमीट्रिक चेक और ब्लॉक प्रिंट वाला यह कॉटन-लिनेन कुर्ता क्लासिक और आधुनिक स्टाइल का एक बेहतरीन फ्यूज़न है ।  इसे आप बैगी जींस या ट्राउजर के साथ पेयर करके एक कूल फ्यूज़न लुक पा सकती हैं। ​पिंक फोर्ट ब्लू लिनेन ब्लेंड कलरब्लॉक ए-लाइन कुर्ता: मोनोक्रोमैटिक कलर ब्लॉकिंग और शार्प कट के साथ आने वाला यह ए-लाइन कुर्ता आपको बहुत ही स्मार्ट और स्लिम लुक देता है।  इसकी साफ़ लाइनें इसे डेली वियर और ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट बनाती हैं। 
​जयपुर व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड मैंडरिन कॉलर लिनेन कुर्ता: मैंड्रिन कॉलर और बॉडी पर लाइट सॉफ्ट फ्लोरल डिज़ाइन्स वाला यह वाइट कुर्ता बहुत ही एलिगेंट दिखता है।  कैफे विजिट लंच डेट या लाइट इवनिंग वॉक के लिए यह एक बेहद ख़ास और क्लासी पसंद है।


हेमलता शर्मा जयपुर

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0