
बहन के लिए 5 खास और काम आने वाले उपहार देखकर खुशी से खिल उठेगा चेहरा
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार और गहरे रिश्ते का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देने के साथ ही उन्हें खास उपहार भेंट करते हैं। आमतौर पर लोग इस मौके पर मिठाई कपड़े या नकदी देना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को कुछ अलग और वाकई में काम आने वाला तोहफा देना चाहते हैं तो ये 5 विकल्प आपके बेहद काम आ सकते हैं।
सेहत का ख्याल: जिम या योग मेंबरशिप
अगर आपकी बहन अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर सजग रहती हैं तो उनके लिए जिम या योग क्लास की मेंबरशिप एक बेहतरीन उपहार साबित हो सकती है। आप शुरुआत के तौर पर उन्हें 3 महीने का पैकेज दिला सकते हैं। यह तोहफा न केवल उपयोगी है बल्कि यह आपके प्यार और उनके स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंता को भी दर्शाता है।
शॉपिंग और डाइनिंग का मज़ा: डिजिटल गिफ्ट वाउचर
आजकल के डिजिटल दौर में गिफ्ट वाउचर देना काफी ट्रेंड में है। अगर आपकी बहन को नए-नए कपड़े और फैशन एक्सेसरीज का शौक है तो आप किसी मशहूर ब्रांड का शॉपिंग वाउचर दे सकते हैं। वहीं अगर वे खाने-पीने की शौकीन हैं तो किसी अच्छे रेस्टोरेंट का मील वाउचर उनके चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देगा।
रिश्तों की मिठास: कस्टमाइज्ड और हैंडक्राफ्टेड चॉकलेट्स
चॉकलेट एक ऐसा उपहार है जो हर उम्र में पसंद किया जाता है। बाजार में मिलने वाली आम चॉकलेट्स के बजाय आप इस बार स्पेशल कस्टमाइज्ड या हैंडक्राफ्टेड चॉकलेट्स का हैम्पर चुन सकते हैं। सुंदर पैकिंग और अलग-अलग फ्लेवर्स के साथ यह तोहफा त्योहार के माहौल में मिठास बढ़ा देगा।
हमेशा याद रहने वाला तोहफा: सुंदर पॉटेड प्लांट
पौधे उपहार में देना एक बेहद प्यारा और पर्यावरण-अनुकूल विचार है। गमले में लगा एक सुंदर पौधा जैसे स्नेक प्लांट मनी प्लांट या पीस लिली घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ लंबे समय तक आपके प्यार की याद दिलाता रहेगा। अगर इसकी सही देखभाल की जाए तो यह तोहफा सालों-साल खिलता रहेगा।
ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली: स्टाइलिश फोन कवर
स्मार्टफोन आज की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में एक ट्रेंडी मजबूत और आकर्षक फोन कवर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहन की पसंद कूल कोट्स या उनकी फोटो के साथ कस्टमाइज्ड फोन कवर आसानी से मिल जाते हैं जो बजट में भी बिल्कुल फिट बैठते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...






