जानें:सेलिब्रिटीज के 2016 के संकल्प...

जानें:सेलिब्रिटीज के 2016 के संकल्प...

महानायक अमिताभ बच्चन-: हिन्दी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन आज जिस सफलता की ऊचाईयों पर हैं, अगले कई वषों तक शायद ही कोई और इस मुकाम पर पहुंचे। अमिताभ अभिनय, एंकरिग, विज्ञापन हर जगह वे बिजी नजर आते हैं। क्यों है आज भी वे सक्रिय और लगातार काम करते रहना चाहते हैं। खबरों के अनुसार अमिताभ का कहना है कि पिछले साल भी उतना ही काम किया था, जितना की मैं हर साल करता हूं। 2015 में जहां पीकू और षमिताभ जैसी फिल्में आयी थीं। वहीं दूसरी तरफ टेलीविजन पर आज की रात है जिंदगी जैसा शो भी ऑन एयर हुआ। नय साल के लिए कोई नया संकल्प तो नहीं बनाया है क्योंकि वैसे ही लाइफ काफी अनुशासन से भरी हुई है। घर-परिवार के बीच वक्त बिताए और चाहने वालों का ढेर सारा प्यार पाते रहें। इसके अलावा हमें जिंदगी से कुछ नहीं चाहिए। इस नये साल में ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मेरी सेहत अच्छी बनी रहे जिससे मैं बेस्ट काम कर सकूं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0