2016:बॉलीवुड सेलेब्स का पैचअप

2016:बॉलीवुड सेलेब्स का पैचअप

दीपिका और रणवीर
किसी ने कहा दीपिका और रणवीर ने इंगेजमेंट कर ली है, तो वहीं खबर आयी लव कपल के बीच दूरियां आ गयीं है और रणवीर और दीपिका का बे्रकअप हो गया है। ये दोनों स्टार्स अलगे साल शादी के बंधंन में बंधंने जा रहे हैं। ये सारी गॉसिप भरी खबरें आपने जरूरी पढी-सुनी होंगी। लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड जगत के इस सबसे फेमस और हॉट कपल ने इन अफवाहों को नकार दिया है। क्योंकि हाल ही में दीपिका और रणवीर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शाही पार्टी में हाथों में हाथ लिये बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आये।
मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी भांजी की शादी के आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने ग्लैमर जगत की कई फेमस हस्तियों नजर आयीं। इस पार्टी में दोनों इस मौके पर एक-दूसरे का हाथ थामे और कैमरे को कई पोज भी दिये। आपको बता दें कि इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट साडी में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं, तो वहीं रणबीर सिंह ने ब्लैक सूट में दीपिका को टक्कर देते बेहद हैंडसम दिखे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म ‘रामलीला’ से ही एकदूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी इस बात को नहीं स्वीकारा। लेकिन कई पार्टी, फंक्शन में दोनों का एकदूसरे के प्यार और बिहेव देखकर तो ऐसा ही लगता है इस प्रेमी जोडे के बीच बहुत कुछ है। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में एक फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आनेवाले हैं।



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0