शादी और त्योहारों के लिए गजरा हेयरस्टाइल के 10 शानदार और यूनिक तरीके जो ट्रेडिशनल लुक में लगा देंगे चार चांद

शादी और त्योहारों के लिए गजरा हेयरस्टाइल के 10 शानदार और यूनिक तरीके जो ट्रेडिशनल लुक में लगा देंगे चार चांद


​शादी हो या कोई भी त्योहार भारतीय परंपरा में गजरे का अलग ही महत्व है। अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल या फेस्टिव लुक को और ज्यादा खूबसूरत और रॉयल बनाना चाहती हैं तो ये 10 यूनिक गजरा हेयरस्टाइल आपके लिए बेहद खास साबित हो सकते हैं:


पर्ल गजरा लो बन : साड़ी के साथ अगर क्लासी लुक चाहिए तो लो बन पर सफेद गजरे के साथ छोटे पर्ल पिन लगाएं। यह स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ काफी रॉयल लगता है।गजरे वाली लंबी चोटी : लंबी चोटी में गजरे की छोटी-छोटी लड़ियां लगाएं। और बीच-बीच में गोल्डेन हेयर एक्सेसरी जोड़कर इसे एक शानदार फेस्टिव टच दें।


हाफ-अप गजरा हेयरस्टाइल : अगर आपको खुले बाल पसंद हैं तो ऊपर के बालों को हल्का ट्विस्ट करके पीछे पिन करें और उसके आस-पास गजरा लगाएं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का एक बेहतरीन मेल है।


 ब्रेडेड बन विद गजरा : साधारण जूड़े से हटकर कुछ नया चाहिए, तो पहले बालों की चोटी बनाएं और उसे घुमाकर बन तैयार करें। चारों तरफ गजरा लगाने से हेयरस्टाइल में खूबसूरत टेक्सचर आता है।


साइड बन और गजरा : अपने लुक में थोड़ा बदलाव चाहती हैं तो बीच में जूड़ा बनाने के बजाय साइड बन ट्राई करें। गजरे के साथ एक-दो छोटे गुलाब इसे और भी खास बना सकते हैं।


बबल ब्रेड विद गजरा : चोटी में नया ट्विस्ट देने के लिए बबल ब्रेड बनाएं। और हर सेक्शन के बीच छोटे फूल लगाएं ताकि हेयरस्टाइल अलग और फोटोजेनिक लगे।


 हाई बन के साथ गजरा : बन को थोड़ा ऊंचा रखें और उसके चारों ओर गजरा लगाएं। यह स्टाइल खासकर भारी साड़ी और लंबे झुमकों के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।


ट्विस्टेड रोप ब्रेड : दो हिस्सों में बालों को ट्विस्ट करके रोप ब्रेड बनाएं। और उसके साथ गजरे की पतली लड़ियां लगाएं। यह पारंपरिक चोटी से बिल्कुल अलग और आकर्षक दिखेगी।


गजरा और गोल्ड हेयर एक्सेसरी : फेस्टिव लुक को थोड़ा भारी बनाना है तो जूड़े के एक तरफ गजरा और दूसरी तरफ गोल्डेन हेयर एक्सेसरी लगाएं। यह शादी या त्योहार की साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगा।

 रोज़ एंड गजरा फ्यूजन हेयरस्टाइल : ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए गजरे के साथ यूनिक फ्लोरल कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0